1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने के लिए मुंबई पहुंची सीबीआई की टीम

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने के लिए मुंबई पहुंची सीबीआई की टीम

 Written By: IANS
 Published : Aug 20, 2020 02:51 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 07:35 pm IST

अधिक जानकारी जुटाने के लिए टीम की सुशांत की बहन मीतू सिंह से भी मिलने की संभावना है।

sushant singh live case- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामला Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले पर जांच करने के लिए सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच गई है।  टीम की अगुवाई सीबीआई की पुलिस अधीक्षक (एसपी) नूपुर प्रसाद कर रही हैं। 

Breaking: मुंबई पुलिस अब नहीं करेगी सुशांत केस की जांच, सीबीआई को सौंपेगी जरूरी दस्तावेज

 सीबीआई की टीम द्वारा मुंबई पुलिस से सारे दस्तावेजों का संग्रह किया जाएगा और वे जांच अधिकारी से भी मिलेंगे जिन्होंने सुशांत मामले को संभाला था। जरूरत पड़ी तो टीम, मुंबई पुलिस के डीसीपी से भी बात करेगी जिनके साथ सुशांत के परिवार ने इस साल फरवरी में अभिनेता की जान को खतरा होने का हवाला देते हुए एक व्हाट्सअप चैट साझा किया था।

एजेंसी के अधिकारी बांद्रा में स्थित सुशांत के घर पर भी जा सकते हैं जहां 14 जून को वह मृत पाए गए थे और साथ ही टीम द्वारा उन पांच लोगों को भी बुलाए जाने की संभावना है, जो मौत के बाद वहां पहुंचे हुए थे।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में इस एक्टर ने कहा 'अब सबको चुप रहना चाहिए'

अधिक जानकारी जुटाने के लिए टीम की सुशांत की बहन मीतू सिंह से भी मिलने की संभावना है। सीबीआई ने 7 अगस्त को बिहार सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसी की जांच के लिए सिफारिश किए जाने के बाद केंद्र सरकार के आदेश पर 34 वर्षीय अभिनेता की मौत की जांच की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली थी।

25 जुलाई को बिहार पुलिस के पास सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर सीबीआई ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत, मां संध्या, भाई शोविक, सुशांत के पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और फ्लैट मेट सैमुअल मिरांडा सहित कई अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सीबीआई ने सुशांत के पिता और उनकी बड़ी बहन रानी सिंह का बयान भी दर्ज किया है। एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, बयान में उनके परिवार का यही कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन