1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत मामला: दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा हुईं गायब, NCB ने KWAAN टैलेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भेजा समन

सुशांत मामला: दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा हुईं गायब, NCB ने KWAAN टैलेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भेजा समन

 Written By: IANS
 Published : Nov 02, 2020 10:40 am IST,  Updated : Nov 02, 2020 11:43 am IST

एनसीबी ने दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को समन भी भेजा है, लेकिन उन्होंने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।

NCB summoned employees of KWAAN Talent Agency- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा हुईं गायब Image Source : TWITTER

 

बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश का नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा पूछताछ के लिए समन जारी करने के बाद कुछ अता-पता नहीं है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि एनसीबी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सामने आए ड्रग एंगल की जांच कर रही है।

जांच से जुड़े एनसीबी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "यह सच है कि पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद से प्रकाश अनट्रेसेबल (गायब) हैं।"

दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर NCB की रेड, ड्रग्स बरामद होने के बाद किया गया समन

अधिकारी ने कहा कि उनसे 27 अक्टूबर को एनसीबी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। अधिकारी ने हालांकि ये भी कहा कि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि क्वान टैलेंट मैनेजमेंट के कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

पिछले महीने एनसीबी ने 1.7 ग्राम चरस और सीबीडी ऑयल की कुछ बोतलें उनके घर से बरामद करने के बाद ताजा समन जारी किया था।

इससे पहले दीपिका और प्रकाश एक बार पूछताछ के लिए एनसीबी के सामने हाजिर हो चुकी है। एजेंसी ने प्रकाश को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया था, तब से वह गायब हैं।

दीपिका के अलावा, एनसीबी ने बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से भी पूछताछ की थी। एनसीबी ने इन तीनों अभिनेत्रियों के फोन को भी जब्त कर लिए थे और जांच के लिए फोरेंसिक विभाग भेज दिया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन