1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत केस में एम्स रिपोर्ट के बाद रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान, बोले- 'सत्यमेव जयते'

सुशांत सिंह राजपूत केस में एम्स रिपोर्ट के बाद रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान, बोले- 'सत्यमेव जयते'

 Published : Oct 03, 2020 04:35 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 04:35 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत केस में एम्स ने फाइनल रिपोर्ट में कहा कि अभिनेता ने सुसाइड किया है। इस पर रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान आया है।

Sushant and Rhea - India TV Hindi
Sushant and Rhea  Image Source : INSTAGRAM/OFFICIAL ACCOUNT

सुशांत सिंह राजपूत केस में एम्स ने फाइनल रिपोर्ट दे दी है। फॉरेंसिंक विभाग के हेड डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा कि सुशांत ने खुदकुशी की थी। उन्होंने ये भी कहा कि सुशांत की मौत सुसाइड का क्लियर केस है। अभिनेता का मर्डर नहीं हुआ था। मर्डर के केस को रूल आउट कर दिया गया है। इस बीच रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने एम्स की रिपोर्ट को लेकर बयान जारी किया है।

रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने अपने बयान में कहा- 'सुशांत केस को लेकर मैंने एम्स के डॉक्टर्स का स्टेटमेंट देखा है। इसमें ऑफिशियल पेपर्स, रिपोर्ट एम्स और सीबीआई के पास है जो कि जांच खत्म होने के बाद कोर्ट में सबमिट किए जाएंगे। हम सीबीआई के ऑफशियल वर्जन का इंतजार कर रहे हैं। हम रिया चक्रवर्ती की तरफ से हमेशा से कहते आए हैं कि सच बदला नहीं जा सकता। रिया के खिलाफ लगाए जा रहे कयास मीडिया के कुछ हिस्से द्वारा जान बूझकर नकारात्मक ढंग से चलाए जा रहे हैं। हम हमेशा सच के साथ हैं। सत्यमेव जयते।' 

रिया के वकील से पहले सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में श्वेता ने सुशांत की हंसते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- "हम जरूर जीतेंगे।"

आपको बता दें, सुशांत का शव 14 जून 2020 को उनके मुंबई स्थित आवास में पाया गया था। शुरुआत में मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। इसके बाद इस मामले में सुशांत के पिता के.के. सिंह ने पटना के राजीवनगर थाना में एक मामला दर्ज करवाया। बाद में सुशांत और स्थानीय लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की अनुशंसा कर दी थी। अभी सीबीआई के अलावा एनसीबी और ईडी भी मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन