1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत के नाम पर रखा जाए बांद्रा की एक सड़क का नाम: एक्टर के दोस्त ने बीएमसी से की मांग

सुशांत के नाम पर रखा जाए बांद्रा की एक सड़क का नाम: एक्टर के दोस्त ने बीएमसी से की मांग

 Written By: Joyeeta Mitra Suvarna
 Published : Jul 14, 2020 02:09 pm IST,  Updated : Jul 14, 2020 02:09 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली फ्रेंड निलोत्पल मृणाल ने बीएमसी से बांद्रा में एक सड़क को "सुशांत सिंह राजपूत मार्ग" नाम देने की मांग की है।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/SUSHANTSINGHRAJPUT

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। सुशांत को इस दुनिया से गए आज एक महीना हो गया है। सुशांत के फैन्स उनके पुराने वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले सुशांत के होमटाउन पूर्णिया में सड़क और चौक का नाम बदलकर एक्टर के नाम पर कर दिया था। अब सुशांत के पारिवारिक मित्र निलोत्पल मृणाल ने बीएमसी से बांद्रा में एक सड़क को "सुशांत सिंह राजपूत मार्ग" नाम देने की मांग की है।

पूर्णिया के फोर्ड कंपनी चौक का नाम बदलकर सुशांत सिंह राजपूत चौक कर दिया गया है। पूर्णिया की मेयर सविता देवी ने सड़क और चौक के नाम का उद्घाटन किया।  सोशल मीडिया पर इस अनावरण की वीडियो वायरल हो रही हैं। मेयर सविता देवी ने कहा- सुशांत एक महान कलाकार थे, और सड़क का नाम बदलना उन्हें श्रद्धांजलि देने का एक तरीका है। मधुबनी से माता चौक रोड को अब सुशांत सिंह राजपूत पथ कहा जाएगा। और फोर्ड कंपनी चौक को सुशांत सिंह राजपूत चौक कहा जाएगा।

कुछ समय पहले सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली फ्रेंड बताने वाले नीलोत्पल नाम के शख्स ने मुंबई पुलिस को चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा गया है कि संदीप सिंह किस आधार पर उन लोगों को क्लीन चिट दे रहे हैं, जिन पर उंगलियां उठ रही हैं। पुलिस की जांच चल रही है, इस बीच मीडिया को बुलाकर ऐसी बात करना संदीप को संदेह के घेरे में डालता है।

 नीलोत्पल ने आरोप लगाया है कि संदीप इंडस्ट्री में किसी के दबाव में आकर और अपना फ्यूचर बनाने को लेकर ऐसा कर रहे हैं। इस चिट्ठी में मांग की गई है कि संदीप के फोन की फॉरेंसिक जांच हो, ताकि ये पता चल सके कि क्या उन्होंने सुशांत के सोशल मीडिया अकाउंट के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं की है। इसके साथ ही सुशांत की मौत के बाद से संदीप के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच करने की भी मांग की गई है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन