1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत केस: सुप्रीम कोर्ट में रिया की याचिका का विरोध करेगी बिहार सरकार

सुशांत सिंह राजपूत केस: सुप्रीम कोर्ट में रिया की याचिका का विरोध करेगी बिहार सरकार

 Published : Jul 30, 2020 08:47 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 08:47 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार सरकार रिया चक्रवर्ती की याचिका के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगी।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/SUSHANTSINGHRAJPUT

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस केस की मुंबई पुलिस जांच में लगी हुई है। अब सुशांत के पिता केके सिंह के पटना में एफआईआर दर्ज कराई है और रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाए हैं। बुधवार को रिया ने सुप्रीम कोर्ट में केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की याचिका दायर कराई थी। अब सुप्रीम कोर्ट में रिया की याचिका का बिहार सरकार विरोध करेगी। राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में केविएट अर्जी दाखिल करेगी।

सुशांत के पिता केके सिंह ने भी सुप्रीम कोर्ट में रिया की याचिका के खिलाफ कैविएट दायर की है। अब रिया की याचिका के खिलाफ बिहार सरकार भी अर्जी दाखिल करने वाली है। बिहार सरकार की तरफ से मुकुल रोहतगी राज्य सरकार का पक्ष रखेंगे।

सुशांत के पिता की ओर से अधिवक्ता नितिन सलूजा ने कैविएट दाखिल की है। शीर्ष अदालत ने सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की मांग करने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है।

सुशांत के पिता ने बुधवार को पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने रिया पर धोखाधड़ी करने और उनके बेटे को धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था, जिन्होंने पिछले महीने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। उसी दिन अभिनेत्री ने सुप्रीम कोर्ट को जांच मुंबई स्थानांतरित करने की मांग की थी।

रिया के वकील सतीश मनशिंदे ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल ने शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की है, जिसमें पटना से मुंबई जांच स्थानांतरित करने की मांग की गई है, जहां अभिनेता की मौत के संबंध में जांच पहले से ही प्रगति पर है। हालांकि, मनशिंदे ने याचिका की सामग्री को साझा करने से इनकार कर दिया।

सुशांत और रिया 14 जून को अभिनेता की मृत्यु से पहले एक रिश्ते में थे। सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं, जिसमें उनके बेटे से पैसे लेना और मीडिया में उनकी मेडिकल रिपोर्ट उजागर करने के लिए धमकी देना भी शामिल है। सुशांत के पिता ने रिया पर उनके बेटे को अपने परिवार से दूर रखने का भी आरोप लगाया है।

सुशांत के चचेरे भाई और बिहार के छातापुर से भाजपा के पूर्व विधायक नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि परिवार ने किसी तरह सुशांत के असामयिक और अचानक निधन के सदमे से उबरने के बाद प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत के मामले में कई पहलू भी सामने आए हैं, जिसके बाद उन्होंने मामला दर्ज करने का फैसला लिया।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन