1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत केस: एक्टर के सीए संदीप श्रीधर से सीबीआई कर रही है पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत केस: एक्टर के सीए संदीप श्रीधर से सीबीआई कर रही है पूछताछ

 Published : Aug 25, 2020 01:15 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 01:15 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने संदीप श्रीधर को पूछताछ के लिए बुलाया है। पहली बार संदीप से पूछताछ की जा रही है।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/SUSHANT_COSMIC_ENERGY

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर जांच के दायरे को बढ़ाते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक विशेष दल (एसआईटी) ने मंगलवार को अभिनेता के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज सिंह के साथ उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर से भी पूछताछ शुरू की। मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में, जहां सीबीआई की टीम के सदस्य ठहरे हुए हैं, वहां श्रीधर पूछताछ के सिलसिले में पहुंचे हुए हैं। यहां पिठानी और नीरज के बाद श्रीधर से भी मामले के संदर्भ में बात की जाएगी। बयानों में विसंगतियां न हो इसके लिए यह कदम उठाया गया है जिससे सच सामने आने में आसानी होगी।

सीबीआई के एक सूत्र के मुताबिक, एजेंसी श्रीधर से सुशांत के वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ करेगी और उनसे यह भी पूछा जाएगा कि क्या सुशांत का अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के बीच पैसे को लेकर कोई लेनदेन हुआ था।

एजेंसी के द्वारा सुशांत के खर्चे पर भी सवाल उठाया जाएगा और इस बात की भी जानकारी ली जाएगी कि उनके डेबिड कॉर्डस, इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कॉर्डस का इस्तेमाल किसके द्वारा किया जाता था। सुशांत के बैंक खातों से लेनदेन और फिक्स डिपोजिट को लेकर भी पूछताछ की जाएगी और इनसे जुड़ी हर बारीकियों पर गौर फरमाया जाएगा।

यह पहली दफा है जब सीबीआई सुशांत के सीए से पूछताछ कर रही है।

सीबीआई इससे पहले सुशांत के एक और स्टाफ दीपेश सावंत से भी पूछताछ कर चुकी है।

इसके अलावा टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ-साथ सुशांत के फ्लैटमेट और अन्य कर्मचारियों संग बांद्रा में स्थित उनके अपॉर्टमेंट का भी दो बार दौरा कर चुकी है जहां क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया। टीम दो बार वाटरस्टोन रिसॉर्ट भी गई जहां सुशांत दो महीने से अधिक समय तक रहे।

सीबीआई की टीम ने पिछले चार दिनों में दो बार कूपर अस्पताल का दौरा कर उन डॉक्टरों से बात की जिन्होंने अभिनेता के शव का परीक्षण किया था। सूत्र का कहना है कि एजेंसी द्वारा आने वाले दिनों में इन डॉक्टर्स को भी तलब करने की संभावना है क्योंकि सात पेज की रिपोर्ट में मौत का समय गायब था।

सीबीआई ने औषधीय-कानूनी राय के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के फोरेंसिक विभाग संग ऑटॉप्सी रिपोर्ट व कई अन्य वीडियोज साझा किए हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन