1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है सीबीआई

सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है सीबीआई

 Published : Aug 28, 2020 12:16 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 12:44 pm IST

रिया के अलावा उनके भाई शोविक, सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, निजी कर्मचारी नीरज सिंह से भी पूछताछ की जा रही है।

रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है सीबीआई- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है सीबीआई Image Source : INSTAGRAM/RHEA_CHAKRABORTY

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पूछताछ के लिए तलब किए जाने के बाद उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सामने पेश हुई। रिया यहां डीआरडीओ के गेस्टहाउस पहुंची, जहां सीबीआई की विशेष जांच टीम ने उनसे पूछताछ करनी शुरू कर दी। 6 अगस्त को संघीय एजेंसी द्वारा मामले की जांच की कमान अपने हाथ में लेने के बाद यह पहली बार है कि रिया से यह एजेंसी पूछताछ कर रही है।

रिया के अलावा उनके भाई शोविक, सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, निजी कर्मचारी नीरज सिंह से भी पूछताछ की जा रही है।

सुशांत सिंह राजपूत केस: ट्विटर पर क्लाउस्ट्रोफोबिया हुआ ट्रेंड, रिया हुईं ट्रोल

सीबीआई सुशांत से उनके रिश्ते के बारे में, पिछले साल यूरोप यात्रा के दौरान अभिनेता का व्यवहार कैसा था, कथित ड्रग एंगल और अभिनेता के खाते से वित्तीय लेनदेन के मामले में पूछताछ कर रही है।

सीबीआई के अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी मामले में विभिन्न पहलूओं की जांच कर रहे हैं। ईडी ने 31 जुलाई को रिया और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था, जबकि एनसीबी ने वित्तीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर बुधवार को मामला दर्ज किया।

सुशांत की बहन ने की पीएम मोदी से कंगना रनौत को सुरक्षा देने की मांग, किया ये ट्वीट

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन