1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तार होते ही सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज ने किया ये ट्वीट

रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तार होते ही सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज ने किया ये ट्वीट

 Published : Sep 08, 2020 09:29 pm IST,  Updated : Sep 08, 2020 09:29 pm IST

सुशांत के कजन नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा है आखिरकार रिया को गिरफ्तार कर ही लिया गया। नीरज ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं।

Neeraj,Sushant and Rhea - India TV Hindi
Neeraj,Sushant and Rhea  Image Source : INSTAGRAM AND TWITTER/OFFICIAL ACCOUNT

सुशांत के कजन नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा है आखिरकार रिया को गिरफ्तार कर ही लिया गया। नीरज ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। नीरज कुमार के मुताबिक, परिवार चाहता है कि सुशांत की हत्या में जिन-जिन लोगों का हाथ है, उनकी जल्दी से जल्दी गिरफ्तारी हो।

वहीं नीरज कुमार सिंह की पत्नी नूतन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। रिया की गिरफ्तारी से आज पूरा देश संतुष्ट है। नूतन ने ये भी लिखा है कि सुशांत जी का परिवार पूरा देश है।

रिपोर्ट/आईएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन