1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' को पूरा हुआ एक साल, मेकर्स ने दी खास अंदाज में श्रद्धांजलि

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' को पूरा हुआ एक साल, मेकर्स ने दी खास अंदाज में श्रद्धांजलि

 Published : Sep 06, 2020 07:22 am IST,  Updated : Sep 06, 2020 07:22 am IST

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' को रिलीज हुए एक साल पूरा हो गया है। फिल्म के एक साल पूरा होने पर मेकर्स ने सुशांत को श्रद्धांजलि दी है।

chhichore- India TV Hindi
छिछोरे को पूरा हुआ एक साल Image Source : INSTAGRAM/SHRADDHAKAPOOR

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुके हैं। आज ही के दिन एक साल पहले उनकी फिल्म छिछोरे रिलीज हुई थी। सुशांत की फिल्म छिछोरे को रिलीज हुए एक साल पूरा हो गया है। फिल्म में सुशांत के साथ लीड रोल में श्रद्धा कपूर नजर आईं थी।फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब का हिस्सा बनी थी। फिल्म के एक साल पूरा होने पर मेकर्स ने एक वीडियो शेयर करके सुशांत को श्रद्धांजलि दी है।

निर्माता साजिद नाडियाडवाला और उनकी पूरी टीम ने फिल्म मेकिंग के दौरान सुशांत के साथ जोड़े गईं खास यादों को समेट कर श्रद्धांजलि दी है। वीडियो में कुछ सीन्स फिल्म के हैं, कुछ फोटोशूट्स हैं और सुशांत अपने को-स्टार्स के मस्ती करते नजर आ रहे हैं। नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- सुशांत सिंह को श्रद्धांजलि हमारे दिल में हमेशा रहेंगें। छिछोरे का एक साल।

सुशांत की फिल्म छिछोरे में दिखाया गया था किस तरह से लोग अपनी जिंदगी में खुशियां पाने के पीछे भागते रहते हैं, लेकिन सब कुछ जीतना ही खुशी नहीं होती। सबसे बड़ी खुशी यही है कि हमारे पास जीने के लिए जिंदगी है। इसमें सुशांत ने एक ऐसे शख्स का रोल निभाया था, जो अपने बेटे के सुसाइड करने की कोशिश करने पर पर उसे अपनी जिंदगी से जुड़ी कहानी सुनाता है और सीख देता है। ये पूरी फिल्म इसी बात को लेकर थी कि कभी जिंदगी से हार नहीं मानना चाहिए।

छिछोरे में सुशांत के साथ श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भासिन, और प्रतीक बब्बर समेत कई लोग अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। फिल्म को नीतेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन