1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत के निधन पर दोस्त आयशा कपूर अदलखा ने किया पोस्ट, बताया कैसे पहली मुलाकात में किया था सुसाइड का जिक्र

सुशांत के निधन पर दोस्त आयशा कपूर अदलखा ने किया पोस्ट, बताया कैसे पहली मुलाकात में किया था सुसाइड का जिक्र

 Published : Jun 15, 2020 07:59 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 07:59 pm IST

सुशांत की करीबी दोस्त और मॉडल आयशा कपूर अदलखा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में आयशा ने सुशांत से अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया है।

Sushant Singh Rajput and Ayesha Kapoor Adlakha - India TV Hindi
Sushant Singh Rajput and Ayesha Kapoor Adlakha -  सुशांत सिंह राजपूत और आयशा कपूर अदलखा Image Source : INSTAGRAM/ AYESHAADLAKHA

सुशांत सिंह राजपूत के अचानक यूं दुनिया से रुकसत होने से सभी का मन दुखी है। किसी का भी इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि एक शानदार और युवा कलाकार ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सुशांत अब भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वो अपने पीछे कई सवाल छोड़ गए हैं जिनका जवाब अपने-अपने स्तर पर हर कोई ढूंढने में लगा हुआ है। सुशांत की करीबी दोस्त और मॉडल आयशा कपूर अदलखा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में आयशा ने सुशांत से अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया है। इसके साथ ही बताया कि कैसे इन दोनों की बातचीत में सुसाइड का जिक्र हुआ था। 

सुशांत के निधन पर आखिर लोगों का ध्यान क्यों खींच रहा है करण-आलिया का ट्वीट, जानें वजह

आयशा ने अपने पोस्ट में लिखा- 'मैं पहली बार उनसे उनके बांद्रा स्थित घर पर मिली थी। हमने उस वक्त सुसाइड के बारे में बात की थी। मुझे याद है कि हम उनकी बालकनी से नीचे देख रहे थे, जो कि कुछ मंजिल ऊपर थी। उसने पूछा कि अगर हम कूदते हैं तो कैसा लगेगा? उस के बाद हमने जीवन के मूल्यों, रोमांच के बारे में चर्चा की। हमने कई अच्छी बातें कीं। हम हंसे, हमने ड्रिंक पी और अपने दोस्तों के साथ वापस घर आ गए।' 

आयशा ने आगे लिखा- 'वह एक जागरूक, विचारशील व्यक्ति था। वह हर चीज को जानना चाहता था। सवालों से भरा हुआ। वह उन सभी मशहूर लोगों से अलग था जिनसे अब तक मैं मिली थी। उसके पास इसकी ऊर्जा थी और उम्मीद भी। मुझे नहीं पता उसके दिमाग में क्या चल रहा था। काश इसे किसी तरह रोक सकते। यह इस बात को भी दर्शाता है कि सबसे मजबूत इंसान, सबसे स्थिर इंसान भी मानसिक रूप से खतरे में हो सकता है।'

सुशांत के निधन पर कंगना का बॉलीवुड पर फूटा गुस्सा, कहा- 'छिछोरे' जैसी फिल्म को कोई अवॉर्ड नहीं

आपको बता दें, सुशांत सिंह राजपूत ने कल घर में फांसी लगातार खुदकुशी कर ली थी। सुशांत का कुछ देर पहले ही मुंबई के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। सुशांत के करीबी रिश्तेदारों के अलावा कई बॉलीवुड सितारे भी अंतिम विदाई में शामिल हुए। इन सितारों में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, रिया चक्रवर्ती, कृति सेनन का नाम शामिल है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन