1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धोनी फिल्म की रिलीज से पहले सुशांत ने कहा था- अगर मूवी नहीं चली तो वापस थियेटर करना होगा!

धोनी फिल्म की रिलीज से पहले सुशांत ने कहा था- अगर मूवी नहीं चली तो वापस थियेटर करना होगा!

 Written By: IANS
 Published : Aug 20, 2020 08:59 am IST,  Updated : Aug 20, 2020 08:59 am IST

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त विशद दुबे ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि धोनी फिल्म की रिलीज से पहले सुशांत ने क्या कहा था।

sushant singh rajput latest news- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत लेटेस्ट न्यूज Image Source : INSTAGRAM

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त विशद दुबे यह सुनकर खुश हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। विशद ने एक अजीब किस्सा साझा किया है, जिसमें सुशांत शामिल थे।

विशद ने याद करते हुए इंस्टाग्राम पर साझा किया, "एक बार, एमसीए में क्रिकेट खेलने के बाद सुशांत भाई ने कहा, कीप ए ट्रैक ऑफ एवरीथिंग, क्योंकि अगर धोनी फिल्म नहीं चली तो क्या होगा। वापस थिएटर करना होगा।"

सुशांत मामले में डिप्रेशन के पोस्ट को लेकर दीपिका पादुकोण हुईं ट्रोल, कंगना रनौत ने साधा था निशाना

मैंने जवाब देते हुए कहा, "हम कौन से अंबानी के बच्चे हैं! नीचे से ऊपर आए हैं, फिर आ जाएंगे, एक बार किया है, फिर कर लेंगे।"

फिर उन्होंने कहा, "बात तो सही है। चल, प्रैक्टिस के बाद मजे करते हैं।"

विशद ने सुशांत के साथ दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई की थी, वह 14 जून को अभिनेता के निधन के बाद ढेर सारी थ्रोबैक तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन