Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत केस: फार्महाउस से मिली एक्टर की डायरी, AIIMS की फॉरेंसिंक टीम अगले हफ्ते CBI को सौंपेगी अंतिम रिपोर्ट

सुशांत केस: फार्महाउस से मिली एक्टर की डायरी, AIIMS की फॉरेंसिंक टीम अगले हफ्ते CBI को सौंपेगी अंतिम रिपोर्ट

Written by: India TV Entertainment Desk Updated : Sep 18, 2020 12:08 am IST

दूसरी तरफ सुशांत की विसरा रिपोर्ट आज आ सकती है। AIIMS अगले हफ्ते CBI को अपनी अंतिम मेडिकल राय सौंपेगी।

सीबीआई, एनसीबी और ईडी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। ड्रग्स केस में रिया को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। साथ ही एनसीबी ड्रग्स रैकेट को तोड़ने लगी हुई है। बुधवार को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए सुशांत सिंह राजपूत की एक्स बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को बुलाया था मगर एसआईटी टीम के एक मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद श्रुति मोदी को वापिस भेज दिया गया था। रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी को दिए बयान में सारा अली खान, रकुल प्रीत और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा के ड्रग्स लेने की बात कही है। हालांकि, एनसीबी ने अभी तक इन तीनों को पूछताछ के लिए समन जारी नहीं किया है।

दूसरी तरफ एम्स फॉरेंसिक हेड का कहना है कि टीम अगले हफ्ते सुशांत की मौत के मामले में अंतिम मेडिकल राय सीबीआई को सौंप देगी। 

Latest Bollywood News

Sushant Singh Rajput Death Case Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 12:08 AM (IST) Posted by Sonam Kanojia

    फिर से की गई फोरेंसिंग जांच में विसंगतियों के संकेत

    बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के रहस्य को उजागर करने की कुंजी रखने वाले फोरेंसिक विशेषज्ञों की 'मेडिको लीगल ओपिनियन', पूछताछ रिपोर्ट और क्राइम सीन से संबंधित चीजों में कुछ विसंगतियों होने का संकेत मिला है।

    (आईएएनएस इनपुट)

  • 7:32 PM (IST) Posted by Sonam Kanojia

    ड्रग पेडलर क्रिस कोस्टा को 1 अक्टूबर तक 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए है। 

  • 6:21 PM (IST) Posted by Sonam Kanojia

    शौविक और अनुज केशवानी का वॉट्सएप चैट आया सामने

    रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और अनुज केशवानी का वॉट्सएप चैट सामने आया है। दोनों के बीच ड्रग्स डिलीवरी को लेकर बात हो रही है। ये चैट 18 मई 2020 का है। 

  • 4:14 PM (IST) Posted by Sonam Kanojia

    फार्महाउस से मिली सुशांत की डायरी

    लोनावला फार्महाउस से सुशांत एनसीबी को सुशांत की डायरी मिली है। इसके चार पन्ने इंडिया टीवी के पास हैं। इसमें सुशांत अपने आने वाले दिनों को लेकर प्लानिंग कर रहे थे। 

  • 3:37 PM (IST) Posted by Sonam Kanojia

    मुंबई के कई इलाकों में NCB की छापेमारी

    ड्रग्स केस में एनसीबी ने मुंबई में ताबड़तोड़ रेड मारी। ये छापेमारी KJ और सूर्यदीप की निशानदेही पर की गई। मुंबई के अंधेरी, बांद्रा और जुहू इलाके में रेड मारी गई। इस दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है। आज अहमदाबाद से भी एक टीम मुंबई पहुंची है।  

  • 3:15 PM (IST) Posted by Sonam Kanojia

    AIIMS की टीम CBI को सौंपेगी अंतिम मेडिकल राय

    एम्स फॉरेंसिक हेड का कहना है कि फॉरेंसिक टीम अगले हफ्ते सुशांत की मौत के मामले में अंतिम मेडिकल राय सीबीआई को सौंप देगी। एम्स में फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख (प्रो) डॉ. सुधीर गुप्ता ने गुरुवार को एएनआई को बताया, "हम मेडिकल बोर्ड की बैठक और सीबीआई के साथ बाद में होने वाली बैठक के बाद मामले के खुलासे की प्रक्रिया में हैं। अगले हफ्ते सीबीआई को एक मेडिकल बोर्ड की राय दी जाएगी। मुझे उम्मीद है कि यह बिना किसी भ्रम या संदेह के पूरा निष्कर्ष होगा।"

  • 11:05 AM (IST) Posted by Diksha Chhabra

    सीबीआई पूछताछ के दौरान, अधिकारियों को पता चला कि सुशांत सिंह राजपूत के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक परीक्षण के लिए कई दिनों के लिए भेजा गया था जब वह कथित तौर पर 14. जून को अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।  यह भी कहा जाता है कि सुशांत का 13 जून को मर्डर हो गया था। स्वर्गीय अभिनेता का व्हाट्सएप 13 जून को दोपहर 2:00 बजे से इनएक्टिव था। उनके घर की लाइट 13 जून को रात 10 बजे बंद कर दी गई थी। साथ ही, सुशांत के कुक ने दावा किया है कि अभिनेता ने सुबह नारियल पानी पिया था लेकिन उनकी विसरा रिपोर्ट में कुछ भी नहीं लिखा था। इसके अलावा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का गायब समय बेईमानी से संकेत देता है। अब सीबीआई इस एंगल से आगे की जांच करेगी।

  • 11:00 AM (IST) Posted by Diksha Chhabra

    NCB दीपेश सावंत को मेडिकल टेस्ट के लिए लेकर गई

    सुशांत सिंह राजपूत के स्टाफ दीपेश सावंत को एनसीबी की टीम मेडिकल टेस्ट के लिए लेकर गई है। दीपेश शौविक और सैमुअल मिरांडा के गिरफ्तार होने के अगले दिन अरेस्ट हुआ था।

  • 10:17 AM (IST) Posted by Diksha Chhabra

    आज आ सकती है सुशांत सिंह राजपूत के विसरा सैंपल की रिपोर्ट

    आज सुशांत सिंह राजपूत के विसरा सैंपल की रिपोर्ट आ सकती है। सुशांत केस में एम्स की फॉरेंसिक टीम की बैठक होने वाली है। जिसमें विसरा रिपोर्ट पर चर्च होगी। रविवार को फॉरेंसिक टीम CBI टीम से मुलाकात करेगी। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी।

  • 6:46 AM (IST) Posted by Diksha Chhabra

    सुशांत की बहन श्वेता ने उन्हें याद करते हुए लिखा इमोशनल पोस्ट

    सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई के साथ तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। श्वेता ने लिखा- कितना भी आप मजबूत बने रहने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार यह मजबूत दर्द उस पर हावी हो जाता है कि वास्तव में भाई अब नहीं हैं। कभी भी उसे छू नहीं पाउंगी या उसे हंसते हुए या मजाक करते हुए नहीं देख पाउंगी। ... मुझे आश्चर्य है कि पूरी तरह से ठीक होने में कितना समय लगेगा। सोशल मीडिया से 10 दिन दूरी बनाने का फैसला लिया है और गहन ध्यान और प्रार्थनाओं में डूबने का फैसला किया है। वास्तव में इस दर्द से बाहर आने की जरुरत है।

  • 6:41 AM (IST) Posted by Diksha Chhabra

    SIT टीम के अन्य मेंबर्स की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

    SIT टीम के एक सदस्य के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी सदस्यों का कोविड-19 टेस्ट हुआ। जिस टीम मेंबर का पहले टेस्ट पॉजिटिव आया था, उसे क्वारंटीन कर दिया गया है। अन्य सभी टीम मेंबर्स की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement