1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत केस Live: एक्टर की एक्स-मैनेजर दिशा सालियान की मौत की CBI जांच वाली याचिका पर SC का सुनवाई से इनकार

सुशांत केस Live: एक्टर की एक्स-मैनेजर दिशा सालियान की मौत की CBI जांच वाली याचिका पर SC का सुनवाई से इनकार

 Updated : Oct 26, 2020 11:58 pm IST

दूसरी तरफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) एक्शन में है और ड्रग पैडलर्स पर शिकंजा कस रही है।

sushant singh rajput death case probe live updates	- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत केस लाइव अपडेट्स  Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत की घटना की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच के लिए याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। दूसरी तरफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) एक्शन में है और ड्रग पैडलर्स पर शिकंजा कस रही है। वहीं, सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं। 

सुशांत मामला: NCB ने टीवी एक्ट्रेस को ड्रग्स खरीदते हुए रंगे हाथ पकड़ा, कई पैडलर्स गिरफ्तार

सुशांत सिंह राजपूत केस: एक्टर की बहन न्याय दिलाने के लिए मां दुर्गा से कर रही हैं प्रार्थना​

Latest Bollywood News

sushant singh rajput death case probe live updates

Auto Refresh
Refresh
  • 5:24 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    एनसीबी मुंबई की रडार पर बॉलीवुड का एक अभिनेता, जल्द पूछताछ के लिए भेजा जाएगा समन

    एनसीबी की रडार पर बॉलीवुड के एक अभिनेता का नाम आया है, जल्द ही एक्टर को पूछताछ के लिए समन भेजा जा सकता है। एक्टर का एक रिश्तेदार पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। एक बड़े ड्रग डीलर ने इस अभिनेता का नाम लिया और बताया कि ये कोकीन का इस्तेमाल करता था और दूसरे एक्टर्स को सप्लाई भी करता था। एक्टर की पत्नी भी एनसीबी के रडार पर है।

    वर्सोवा से पकड़ा गया सोहेल भी कई खुलासे कर चुका है साथ ही एनसीबी दाऊद नाम के एक ड्रग डीलर से भी पूछताछ कर चुकी है। दाऊद नाईजीरिया का रहने वाला है और काफी समय से मुंबई में रह रहा है ये ड्रग्स के धंधे में काफी सालो से बेहद एक्टिव है। इस अभिनेता का नाम हमें पता है इसे जल्द समन हो सकता है उसके बाद ही हम इसका नाम उजागर करेंगे। ये अभिनेता मुम्बई एनसीबी केस नम्बर 16 के अलावा एसआईटी एनसीबी की भी रडार पर एक सेपरेट केस में भी है।

    रिपोर्ट- अभय पाराशर

  • 1:49 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    दिशा सालियान की मौत की CBI जांच वाली याचिका पर SC का सुनवाई से इनकार

    सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को बॉम्बे हाईकोर्ट रुख करने को कहा है। 

  • 1:45 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    NCB ने ड्रग पैडलर को किया गिरफ्तार

    एनसीबी ने मुंबई के अंधेरी एरिया से ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। 

     

  • 8:30 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    सुशांत की बहन ने शेयर किया पोस्ट

    सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने नवरात्रि के आखिरी दिन मां दुर्गा के नौंवे स्वरूप को लेकर पोस्ट शेयर किया। 

  • 8:29 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    एनसीबी ने टीवी अभिनेत्री प्रीतिका, पेडलर को ड्रग मामले में गिरफ्तार किया

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने टेलीविजन अभिनेत्री प्रीतिका चौहान और ड्रग पेडलर फैसल को गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ के लिए एक सौदे के बारे जानकारी मिलने के बाद, एनसीबी-मुंबई जोनल यूनिट के अधिकारियों ने शनिवार देर शाम मछुआरों के गांव वसोर्वा से दोनों को पकड़ा, और उनके पास से 99 ग्राम 'मारिजुआना' जब्त किया। दोनों ने कथित तौर पर पास के वसोर्वा में रहने वाले एक शख्स दीपक राठौर से इसकी सोर्सिग की बात कबूली है। 

    हिमाचल प्रदेश की रहने वाली 30 साल की प्रीतिका चौहान ने पिछले पांच सालों में सीआईडी, सावधान इंडिया और संकटमोचन महाबली हनुमान जैसे कई टीवी सीरियलों में काम किया है।

    (आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन