1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत की डायरी के 11 पन्ने आए सामने, साल 2020 में हॉलीवुड जाने का बना रहे थे प्लान

सुशांत सिंह राजपूत की डायरी के 11 पन्ने आए सामने, साल 2020 में हॉलीवुड जाने का बना रहे थे प्लान

 Published : Aug 12, 2020 08:08 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 08:24 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की डायरी के 11 पन्ने सामने आए हैं। इसमें उन्होंने अपने हॉलीवुड जाने के प्लान का जिक्र किया है।

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर रोज एक नया मोड़ आ रहा है। सुशांत की डायरी के 11 पन्ने सामने आए हैं। जिसमें उन्होंने अपने सपनों के बारे में लिखा था। यह डायरी 2018-2019 के बीच लिखी गई। इन पन्नों में सुशांत ने 2020 में क्या करना है उसकी पूरी डिटेल लिखी है। सुशांत ने पहले पन्ने पर लिखा था कैसे वह खुद को कैमरे के सामने जाने के लिए तैयार करते हैं।

सुशांत ने तीसरे पन्ने पर अपने बड़े सपने का जिक्र किया। वह  साल 2020 में हॉलीवुड जाना चाहते थे। उन्होंने लिखा इस काम के लिए एक टीम भी होगी जो सब मैनेज करेगी। साथ ही  सुशांत ने डायरी में लिखा था कि वह राइटर्स की एक टीम बनाना चाहते थे। कैसे स्क्रिप्ट को बेहतर किया जाए। अपनी बहन को भी सुशांत इस टीम में शामिल करना चाहते थे। वह चाहते थे कि उनकी बहन इस टीम को हेड करें।

सुशांत चाहते थे कि उनके पास जब स्क्रिप्ट आए तो बेहतर होकर आए। स्क्रिप्ट ऐसी होनी चाहिए जिसे याद ना करना पड़े। उसमें डूब जाओ की आपको डायलॉग्स याद का करने पड़ें।

आपको बता दें सुशांत के परिवार की तरफ से बुधवार को  9 पन्नों की चिट्ठी जारी की गई है, जिसमें अपना दर्द बयां किया है। परिवार ने चिट्ठी में कहा है कि सुशांत की निर्मम हत्या हुई है। रिया चक्रवर्ती के महंगे वकीलों के जरिए केस को घुमाने की कोशिश की जा रही है। उसे मानसिक रोगी बताने की कोशिश की गई है। यहां तक कि उसकी डेड बॉडी की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

सुशांत को उनके मुंबई स्थित घर में 14 जून को मृत पाया गया था। इस केस की जांच में सीबीआई और ईडी लगी हुई है। इस केस में कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन