1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दिल बेचारा' ट्विटर रिएक्शन: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म हुई रिलीज, एक्टर को देख फैन्स हुए इमोशनल

'दिल बेचारा' ट्विटर रिएक्शन: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म हुई रिलीज, एक्टर को देख फैन्स हुए इमोशनल

 Published : Jul 24, 2020 07:54 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 07:57 am IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज हो गई है। सुशांत की आखिरी फिल्म देखकर उनके फैन्स इमोशनल हो गए हैं।

dil bechara- India TV Hindi
दिल बेचारा Image Source : INSTAGRAM/SANJANASANGHI96

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। आज उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हो गई है। इस फिल्म का उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। दिल बेचारा को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म से संजना सांघी ने बॉलीवुड में कदम रखा है। साथ ही मुकेश छाबड़ा ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है। सुशांत के फैन्स उनकी फिल्म देखकर इमोशनल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह हॉलीवुड की फिल्म 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। 

अंकिता लोखंडे ने लिखा- 'पवित्र रिश्ता' से 'दिल बेचारा' तक... एक आखिरी बार।

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे नहीं पता कि मेरा #DilBechara सुशांत इसे ले पाएगा या नहीं।मेरा दिल आज भारी है। दर्द असहनीय है। तुम हमारे दिल में हमेशा के लिए हो। मैं आपकी सभी फिल्मों को बार-बार देखने का वादा करता हूं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन