1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'एवेंजर्स' को पीछे छोड़ सुशांत की फिल्म का ट्रेलर बना यूट्यूब पर सबसे ज्यादा लाइक किया गया ट्रेलर

'एवेंजर्स' को पीछे छोड़ सुशांत की फिल्म का ट्रेलर बना यूट्यूब पर सबसे ज्यादा लाइक किया गया ट्रेलर

 Published : Jul 08, 2020 01:52 pm IST,  Updated : Jul 08, 2020 02:08 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' के ट्रेलर ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, और यूट्यूब पर सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला फिल्म ट्रेलर बन गया है।

sushant singh rajput, dil bechara trailer- India TV Hindi
सुशांत की फिल्म का ट्रेलर बना यूट्यूब पर सबसे ज्यादा लाइक किया गया ट्रेलर Image Source : TWITTER

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, ट्रेलर ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड कायम कर लिया है। सिनेमा के इतिहास में इस ट्रेलर ने यूट्यूब पर सबसे ज्यादा लाइक किए जाने वाले ट्रेलर में अपना नाम दर्ज कराया है। इतने लाइक्स इस ट्रेलर को मिले हैं उतने बॉलीवुड की किसी फिल्म को तो छोड़िये ,हॉलीवुड या पूरे वर्ल्ड में किसी फिल्म के ट्रेलर को नहीं मिले हैं। 

अब तक ये रिकॉर्ड हॉलीवुड की फिल्म एवेंजेर्स एंडगेम इनफिनिटी वॉर के नाम था, लोगों ने इस ट्रेलर को खूब पसंद किया था। एवेंजर्स एंडगेम को 3.6 मिलियन के करीब लाइक्स मिले थे, वहीं दूसरे नंबर पर एवेंजर्स एंडगेम का ट्रेलर था, जिसे 3.26 मिलियन लाइक्स मिले थे। लेकिन अब ये रिकॉर्ड दिल बेचारा के नाम हो गया है। दिल बेचारा के ट्रेलर को करीब 8 मिलियन यानी कि करीब 80 लाख लोगों ने लाइक किया है, वो भी महज दो दिनों में। ट्रेलर दो दिन से नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। सुशांत की आखिरी फिल्म के ट्रेलर को 44 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।  

देखिए दिल बेचारा का ट्रेलर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन