1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गर्लफ्रेंड की बहन के साथ रोमांस करते दिखेंगे सुशांत सिंह राजूपत!

गर्लफ्रेंड की बहन के साथ रोमांस करते दिखेंगे सुशांत सिंह राजूपत!

 Published : Jan 28, 2018 10:10 am IST,  Updated : Jan 28, 2018 10:10 am IST

कृति अपनी बहन नुपूर सेनन के काफी करीब हैं। उन्होंने बताया भी है कि उनकी सिस्टर फिल्मों में एंट्री लेना चाहती हैं।

सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन, नूपुर सेनन- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन, नूपुर सेनन

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाल ही में शानदार ऑडी क्यू7 खरीदी है, बॉलीवुड में कृति की काफी डिमांड भी है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ काफी पसंद भी की गई। अब खबर आई है कि उनकी बहन नूपुर सेनन भी बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में नूपुर के अपोजिट उनकी बहन के ब्वॉयफ्रेंड यानी सुशांत सिंह राजपूत हो सकते हैं।

कृति अपनी बहन नुपूर सेनन के काफी करीब हैं। उन्होंने बताया भी है कि उनकी सिस्टर फिल्मों में एंट्री लेना चाहती हैं। कृति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है उनकी बहन अपने दम पर सबकुछ हासिल कर लेगी। खबर है कि जल्द ही एक फिल्म में कृति की बहन लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

नूपुर सेनन
नूपुर सेनन

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा अपनी पहली फिल्म बनाने जा रहे हैं, इस फिल्म में मुकेश सुशांत सिंह राजपूत और नुपूर सेनन को साथ साइन करना चाहते हैं। उनकी यह फिल्म 'द 'फॉल्ट इन अवर स्टार्स' की रीमेक होगी। मुकेश छाबड़ा ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है, उन्होंने कहा-  मैं 'फॉल्ट इन अवर स्टार्स' के रीमेक की तैयारी कर रहा हूं। मैं इस समय स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। सुशांत लीड रोल में हैं और हीरोइन के लिए कास्टिंग की प्रोसेस चल रही है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि कृति की बहन और सुशांत की जोड़ी बड़े पर्दे पर कितनी पसंद की जाती है। सुशांत और कृति की हॉट केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है। फिलहाल सुशांत ‘चंबल’, ‘ड्राइव’ और 'केदारनाथ' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ‘चंबल’ में सुशांत के साथ लीड रोल में भूमि पेडनेकर हैं। 'केदारनाथ' में सारा अली खान और फिल्म 'ड्राइव' में जैकलीन फर्नांडीज़ के साथ सुशांत रोमांस करते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन