1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत की भांजी ने शेयर की मामा की पुरानी तस्वीर

सुशांत सिंह राजपूत की भांजी ने शेयर की मामा की पुरानी तस्वीर

 Published : Sep 15, 2020 11:00 pm IST,  Updated : Sep 15, 2020 11:00 pm IST

मल्लिका ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें सुशांत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ कार की पीछे वाली सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत - India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत  Image Source : FILE IMAGE

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की भांजी मल्लिका सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में साझा किए अपने नए पोस्ट में मामा के प्रशंसकों से एकजुट रहने की अपील की है। मल्लिका ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें सुशांत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ कार की पीछे वाली सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर को कैप्शन देते हुए मल्लिका ने लिखा, "हैशटैगवीस्टेयुनाइटेड4एसएसआर।"

सुशांत सिंह राजपूत केस, SUSHANT SINGH RAJPUT
Image Source : MALLIKA SINGHसुशांत सिंह राजपूत 

श्वेता इससे पहले, सुशांत के साथ एक वीडियो साझा कर चुकी हैं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "दिल को पिघला देने वाली मुस्कान है।"

सुशांत सिंह राजपूत केस: जानिए क्यों सेशंस कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज की

हाल ही में श्वेता ने साझा किया कि हैशटैगप्लांट्स4एसएसआर अभियान के तहत दुनियाभर में एक लाख से अधिक की संख्या में पेड़ लगाए जा चुके हैं। उन्होंने लोगों द्वारा पौधरोपण किए जाने के वीडियो भी साझा किए।

सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर पर मृत पाए गए थे। उनकी मौत के मामले के मुख्य आरोपी उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

मामले की जांच सीबीआई, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही है।

सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर पर मृत पाए गए थे। उनकी मौत के मामले के मुख्य आरोपी उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच सीबीआई, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन