1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत की बहन हुईं भावुक, लिखा- '8 महीने से तुम्हें देखा नहीं, प्लीज वापस आ जाओ...'

सुशांत सिंह राजपूत की बहन हुईं भावुक, लिखा- '8 महीने से तुम्हें देखा नहीं, प्लीज वापस आ जाओ...'

 Published : Feb 15, 2021 11:47 am IST,  Updated : Feb 15, 2021 11:56 am IST

सुशांत ने 14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्हें गुजरे हुए 8 महीने हो गए हैं।

sushant singh rajput death 8 month - India TV Hindi
सुशांत ने 14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था Image Source : INSTAGRAM: SHWETASINGHKIRTI

'एमएस धोनी', 'छिछोरे' जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब सिर्फ यादों में रह गए हैं। उन्हें गुजरे हुए 8 महीने बीत गए। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति हर दिन अपने भाई को याद करती हैं और पोस्ट साझा करती हैं, लेकिन अब उन्होंने बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है। 

श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत की पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा- "कहां चला गया बेबी?? वापस आ जाओ.. 8 महीने बीत चुके हैं.. तुम्हारी एक आवाज नहीं सुनी.. तुम्हें देखा नहीं.. प्लीज वापस आ जाओ।"

सुशांत सिंह राजपूत निधन केस: NCB ने जल्द चार्जशीट दाखिल करने की अफवाह को खारिज किया ​

सुशांत 14 जून, 2020 को मुंबई के उपनगर बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) इस मामले की जांच कर रहा है। उल्लेखनीय है कि राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की जांच से नाराज उनके पिता के के सिंह ने बिहार पुलिस के समक्ष रिया चक्रवर्ती,उसके परिवार के सदस्यों और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज कराया था।

इसके बाद ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सहित कई लोग गिरफ्तार हुए थे। महीनों तक जेल में बिताने के बाद रिया और उनका भाई अभी जमानत पर बाहर हैं। अब रिया की लाइफ धीरे-धीरे नॉर्मल हो रही है। उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों से मिलना जुलना शुरू कर दिया है। ड्रग्स मामले में कई सेलेब्स से भी पूछताछ हुई थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन