1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आठ जून से 14 जून तक के सुशांत के फोन के कॉल डिटेल्स आए सामने, चौंकाने वाला खुलासा

आठ जून से 14 जून तक के सुशांत के फोन के कॉल डिटेल्स आए सामने, चौंकाने वाला खुलासा

 Published : Aug 06, 2020 02:11 pm IST,  Updated : Aug 06, 2020 03:16 pm IST

सुशांत की कॉल डिटेल में बड़ा खुलासा, 8 से 14 जून तक रिया से फोन पर नहीं हुई बात

सुशांत सिंह राजपूत केस में इंडिया टीवी के हाथ बड़ी जानकारी लगी है। 8 जून से 14 जून की कॉल डीटेल इंडिया टीवी के पास है। 8 जून को सुशांत का रिया से झगड़ा हुआ था। इसके बाद इन दोनों की कोई बात नहीं हुई। रिया ने घर छोड़कर जाने के बाद सुशांत का नंबर ब्लॉक कर दिया था। इन कॉल डीटेल के मुताबिक 8 से 14 जून के दौरान सुशांत ने सिर्फ अपनी बहनों से बात की। इस दौरान उनकी रिया से कोई भी बात नहीं हुई। यहां तक कि सुशांत ने रिया को कोई मैसेज भी नहीं किया।

इन कॉल डीटेल से साफ है कि रिया और सुशांत की 8 से 14 जून तक एक दूसरे से कोई बात नहीं हुई। पहले ऐसी बात कही जा रही थी कि सुशांत ने आखिरी फोन रिया को किया था लेकिन कॉल डीटेल से साफ है कि सुशांत की रिया से बात नहीं हुई। सुशांत डिप्रेशन की वजह से काफी परेशान थे। डीटेल्स के मुताबिक सुशांत ने 8 जून को अपनी दोनों बहनों मीतू और रानी से बात की थी। सुशांत ने 8 जून को बहनों को दो बार फोन किया था। इसके अलावा उदय गौरी सिंह से बात की। सुशांत ने खुद से 8 जून के बाद किसी को फोन नहीं किया था। जो भी फोन आया वो इनकमिंग था। 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन