1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पंजा लड़ाने में माहिर थे सुशांत सिंह राजपूत

पंजा लड़ाने में माहिर थे सुशांत सिंह राजपूत

 Published : Jul 16, 2020 06:39 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 06:39 pm IST

सुशांत 14 जून को मुंबई में अपने घर पर फांसी पर लटके पाए गए थे। सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 24 जुलाई को रिलीज होगी।

पंजा लड़ाने में माहिर थे सुशांत सिंह राजपूत- India TV Hindi
पंजा लड़ाने में माहिर थे सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/SUSHANTSINGHRAJPUT

अभिनेता साहिल वैद ने सोशल मीडिया पर एक झलक साझा की है, जो दर्शाता है कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौज-मस्ती करना कितना पसंद करते थे। साहिल ने सुशांत के साथ 'दिल बेचारा' में काम किया है। साहिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो रीपोस्ट किया है, जिसमें सुशांत फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा को आर्म रेसलिंग (पंजा लड़ाने) के मैच में मात देते नजर आ रहे हैं।

मूल रूप से एक पत्रकार ने इस वीडियो को पोस्ट किया था, जिसे साहिल ने रीपोस्ट किया। साहिल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "और जब निर्देशक छाबड़ा ने मैनी (सुशांत) के साथ आर्म रेसलिंग की, वह (छाबड़ा) मुश्किल से एक सेकंड टिक सकें। मैं जानता हूं क्योंकि मैं टाइम देख रहा था। यह परिणाम देखने के बाद मैंने मुकाबला नहीं करने का फैसला किया।"

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में गृहमंत्री से की सीबीआई जांच की मांग, शेयर किया पोस्ट

वीडियो को देखकर सुशांत के प्रशंसक भावुक हो गए। एक यूजर ने लिखा, "वह बहुत खुशमिजाज, मजेदार शख्सियत थे।"

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में गृहमंत्री से की सीबीआई जांच की मांग, शेयर किया पोस्ट

सुशांत 14 जून को मुंबई में अपने घर पर फांसी पर लटके पाए गए थे। सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 24 जुलाई को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन