1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन एक नए शो के साथ पर्दे पर करने जा रही हैं वापसी

सुष्मिता सेन एक नए शो के साथ पर्दे पर करने जा रही हैं वापसी

 Written By: IANS
 Published : Feb 11, 2020 12:29 pm IST,  Updated : Feb 11, 2020 12:29 pm IST

अभिनेत्री सुष्मिता सेन जल्द ही पर्दे पर वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। ह जल्द ही नए शो 'आर्या' में नजर आने वाली हैं।

 sushmita sen- India TV Hindi
सुष्मिता सेन

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन जल्द ही पर्दे पर वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। पूर्व मिस यूनिवर्स को फिल्मों में काम किए काफी लंबा वक्त हो गया है और अब वह जल्द ही नए शो 'आर्या' में नजर आने वाली हैं। बॉलीवुडहंगामाडॉट कॉम के मुताबिक, यह शो 29 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

वेबसाइट ने आगे बताया कि राम माधवनी द्वारा निर्देशित इस शो को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। पिछले साल दिसंबर के महीने से इसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है। इसकी कहानी राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें सुष्मिता मुख्य किरदार में हैं।

बीते दिसंबर को अभिनेत्री ने लिखा था, "पर्दे पर मेरी वापसी के लिए उन्होंने दस साल तक मेरा इंतजार किया, इस दौरान उन्होंने बेहद ही प्यार से मुझे प्रोत्साहन दिया..नि:स्वार्थ भाव से! बस आप ही के लिए मैं लौट रही हूं।"

बॉलीवुड में सुष्मिता आखिरी बार अनीस बज्मी की मल्टीस्टारर फिल्म 'नो प्रॉब्लम' में नजर आई थीं जिसमें अनिल कपूर, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और कंगना रनौत जैसे सितारें थे। साल 2015 में सुष्मिता, बंगाली फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी की फिल्म 'निर्बाक' में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन