1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG: सुष्मिता सेन हुईं रितिक भसीन से अलग, टूट गया 4 साल का रिश्ता

OMG: सुष्मिता सेन हुईं रितिक भसीन से अलग, टूट गया 4 साल का रिश्ता

 Published : Nov 24, 2017 06:07 pm IST,  Updated : Nov 24, 2017 06:07 pm IST

सुष्मिता सेन बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो अभी सिंगल है लेकिन वह मानती रही हैं कि वह एक दिन सही समय आने पर विवाह करेंगी और इस बात को वह तब से मानती रही हैं जब वह 16 साल की थीं। लेकिन लगता है सुषिमता सेन का यह सही समय अभी नहीं आया है।

sushmita sen- India TV Hindi
sushmita sen

नई दिल्ली: अभिनेत्री सुष्मिता सेन बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो अभी सिंगल है लेकिन वह मानती रही हैं कि वह एक दिन सही समय आने पर विवाह करेंगी और इस बात को वह तब से मानती रही हैं जब वह 16 साल की थीं। लेकिन लगता है सुषिमता सेन का यह सही समय अभी नहीं आया है और वे फिलहाल अपनी सिंगल लाइफ से खुश है। जब ऐसा लग रहा था कि वे अपने वर्तमान ब्‍वॉयफ्रेंड रितिक भसीन के साथ विवाह बंधन में बंध सकती हैं तो ठीक ऐसे समय बॉलीवुड में सबसे बड़ा गॉसिप यह आया है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और यह सब आज से 6 माह पहले हुआ है। जी हां मुंबई से प्रकाशित एक अंग्रेजी समाचार पत्र के अनुसार दोनों का ब्रेकअप हो चुका है लेकिन वे दोनों अभी भी एक अच्‍छे दोस्‍त हैं।

सुष्मिता सेन और रितिक भसीन का 4 साल से चल रहा अफेयर 6 माह पहले टूटा

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्‍ड सुष्मिता सेन और उनके ब्‍वायफ्रेंड रितिक भसीन के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और एक अंग्रेजी समाचार के अनुसार दोनों का 6 माह पहले ही ब्रेकअप हो चुका है। गौरतलब है कि पूर्व मिस वर्ल्‍ड सुष्मिता सेन और बिजनेसमैन रितिक भसीन का अफेयर पिछले 4 सालों से चल रहा था और ऐसी उम्‍मीद की जा रही थी कि दोनों जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन मुंबई से प्रकाशित एक अंग्रेजी समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार दोनों के एक बेहद खास दोस्त ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि इनका 6 माह पहले ब्रेकअप हो चुका है लेकिन वे आज भी एक अच्‍छे दोस्‍त है। फिलहाल शादी करने का फैसला भी टाल दिया गया है। बता दें कि रितिक कई रेस्टोरेंट्स के मालिक हैं।

 
गौरतलब है कि पहले मीडिया में ऐसी खबरें भी आ रही थीं कि दोनों ने शादी के बाद रहने के लिए अपना एक नया घर भी ले लिया है। लेकिन ब्रेकअप की इन खबरों के बीच ऐसा लग रहा है कि सुष्मिता सेन सिंगल ही खुश हैं और वे शादी के बंधन में फिलहाल नहीं बंधने जा रही हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले ही इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "वो पूछते हैं सिंगल क्यों??? मैं जवाब देती हूं क्यों नहीं? मेरे लिए यहीं कहूंगी, मैं अब भी उससे मिलने का इंतजार कर रही हूं, जो आग से खेलना पसंद करता है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन