1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन ने पूरी की 'आर्या 2' की शूटिंग, लाइव सेशन में फैंस से कही ये खास बात

सुष्मिता सेन ने पूरी की 'आर्या 2' की शूटिंग, लाइव सेशन में फैंस से कही ये खास बात

 Written By: IANS
 Published : Jun 27, 2021 06:34 am IST,  Updated : Jun 27, 2021 06:34 am IST

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ‘आर्या’ जून, 2020 में रिलीज हुई थी और दर्शकों ने इसे काफी सराहा था।

sushmita sen on aarya 2 web series latest news in hindi - India TV Hindi
सुष्मिता सेन ने पूरी की 'आर्या 2' की शूटिंग, लाइव सेशन में फैंस से कही ये खास बात  Image Source : INSTAGRAM: SUSHMITASEN47

अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कहा कि वह वेब सीरिज ‘आर्या’ के दूसरे सीजन की शूटिंग लगभग पूरी कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने इस अपराध-रोमांच शो से डिजिटल की दुनिया में कदम रखा था। यह शो डच सीरिज ‘पेनोजा’ का रीमेक है। 

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ‘आर्या’ जून, 2020 में रिलीज हुई थी और दर्शकों ने इसे काफी सराहा था। इंस्टाग्राम के लाइव सेशन में शुक्रवार को दूसरे सीजन की जानकारी देते हुए सेन ने कहा कि दर्शकों को दूसरा सीजन भी पसंद आएगा।

सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या' ने पूरे किए एक साल, नमित दास, अंकुर भाटिया ने जताया आभार

सेन इस दौरान अपनी बेटियों रेनी और अलीसाह तथा अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ थीं। उन्होंने अपने करियर में दर्शकों से मिले प्रेम और सहयोग के प्रति भी आभार जताया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन