1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: स्वरा भास्कर की 5 फिल्में, जिसमें दमदार अभिनय से जीता दर्शकों का दिल

Watch: स्वरा भास्कर की 5 फिल्में, जिसमें दमदार अभिनय से जीता दर्शकों का दिल

 Published : Jun 17, 2021 11:01 am IST,  Updated : Jun 17, 2021 02:56 pm IST

साल 2009 में अपना करियर शुरू करने वाली स्वरा ने ऐसी कई फिल्में हैं, जिनमें उनके किरदारों को सराहा गया है।

swara bhaskar best films from raanjhana to tanu weds manu latest news - India TV Hindi
स्वरा भास्कर की बेस्ट फिल्में Image Source : INSTAGRAM: SWARA BHASKAR

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वो एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती है। स्वरा को हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है। उनके अभिनय की जमकर तारीफ होती है। साल 2009 में अपना करियर शुरू करने वाली स्वरा ने ऐसी कई फिल्में हैं, जिनमें उनके किरदारों को सराहा गया है। 

तनु वेड्स मनु

कंगना रनौत की मूवी 'तनु वेड्स मनु' सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। स्वरा ने भी इसमें दमदार अभिनय किया है। 

स्वरा भास्कर ने बताया अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान को गंभीरता से क्यों लेती हैं

रांझणा

सोनम कपूर और धनुष की मूवी 'रांझणा' बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस मूवी के एक्टर्स ने अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्म में जान डाल दी। इन कलाकारों में स्वरा भी शामिल हैं। 

निल बटे सन्नाटा

साल 2015 में रिलीज हुई निल बटे सन्नाटा में स्वरा ने शानदार अभिनय किया। 

वीरे दी वेडिंग 

साल 2018 में आई उनकी फ़िल्म 'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा ने लीड किरदार निभाया। इस फ़िल्म में भी उनका किरदार एक निडर और बेबाक़ लड़की का ही था।

अनारकली ऑफ आरा

भले ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हुई, लेकिन इस मूवी में भी स्वरा ने एक्टिंग का दमखम दिखाया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन