1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू ने 'मुल्क' में दिखाया नया टैलेंट, अभिनय के अलावा किया ये काम

तापसी पन्नू ने 'मुल्क' में दिखाया नया टैलेंट, अभिनय के अलावा किया ये काम

 Published : Jul 10, 2018 07:27 am IST,  Updated : Jul 10, 2018 07:27 am IST

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मुल्क’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि तापसी ने अपनी इस फिल्म में अभिनय का कौशल तो दिखाया ही है, साथ ही उन्होंने इसके एक गाना को कोरियोग्राफ भी किया है।

taapsee pannu- India TV Hindi
taapsee pannu

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मुल्क’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि तापसी ने अपनी इस फिल्म में अभिनय का कौशल तो दिखाया ही है, साथ ही उन्होंने इसके एक गाना को कोरियोग्राफ भी किया है। तापसी ने पहली बार किसी गाने को कोरियोग्रॉफ किया है। फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने बताया कि यह गाना इसी तरह का था कि इसके लिए पेशेवर कोरियोग्राफर नहीं चाहिए था।

वह इसके लिए नए एंगल से कोरियोग्राफी चाहते थे और तापसी ने इसे कोरियोग्राफ कर कमाल कर दिया। कोटरूम ड्रामा फिल्म का गीत 'ठेंगे से' को तापसी और अनुभव ने मिलकर निर्देशित किया है। उन्होंने कहा,"जब मैंने दोनों गीतों को अकेले संभालने का फैसला किया तो तापसी ने मदद की पेशकश की।“

उन्होंने आगे कहा, “इस गीत को पेशेवर तरीके से निर्देशित नहीं करना था इसलिए मैं नया दृष्टिकोण चाहता था और तापसी ने इसे बखूबी पूरा किया है।" गौरतलब है कि फिल्म में तापसी के अलावा ऋषि कपूर, नीना गुप्ता, रजत कपूर, कुमुद मिश्रा और आशुतोष राणा जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन