1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू का सीन चेंज करवा देते थे हीरो, एक्ट्रेस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

तापसी पन्नू का सीन चेंज करवा देते थे हीरो, एक्ट्रेस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

 Published : Nov 18, 2020 12:11 pm IST,  Updated : Nov 18, 2020 12:11 pm IST

तापसी ने उस वक्त को याद किया है, जब प्रोड्यूसर्स उन्हें फिल्मों में साइन करने से कतराते थे।

taapsee pannu - India TV Hindi
तापसी पन्नू  Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री तापसी पन्नू बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है, लेकिन एक्ट्रेस ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने उस वक्त को याद किया है, जब प्रोड्यूसर्स उन्हें फिल्मों में साइन करने से कतराते थे। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें कैसे फिल्मों से रिप्लेस किया जाता था। 

तापसी पन्नू ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कहा, "शुरुआत में कुछ अजीब चीजें झेली, जैसे मैं अच्छी नहीं दिखती हूं। मुझे रिप्लेस कर दिया गया, क्योंकि हीरो की पत्नी नहीं चाहती थी कि मैं मूवी का हिस्सा बनूं।"

'रश्मि रॉकेट' ने पूरा किया अपना पुणे शेड्यूल, तापसी पन्नू को मिला सरप्राइज

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मैं एक फिल्म के लिए डबिंग कर रही थी। मुझसे बोला गया कि हीरो को मेरा डायलॉग पसंद नहीं आया और इसे बदलना चाहिए। मैंने इनकार किया तो मेरे पीठ पीछे डबिंग आर्टिस्ट रख लिया। एक ऐसा भी टाइम था, जब मुझसे कहा गया कि हीरो की पिछली फिल्म चल नहीं पाई, इसलिए आप अपनी फीस कम कर दीजिए, क्योंकि बजट ठीक करना है।"

तापसी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा, "एक हीरो मेरा इंट्रोडक्शन सीन बदलना चाहते थे, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि मेरा सीन उनके सीन से ज्यादा बेहतर है।" एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने तय कर लिया कि सिर्फ वही फिल्में करेंगी, जिनसे उन्हें खुशी मिलेगी। 

मालदीव में छुट्टी मनाने के बाद काम पर वापस लौटीं तापसी पन्नू

वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी जल्द ही 'लूप लपेटा', 'रश्मि रॉकेट' और 'हसीन दिलरुबा' जैसी मूवीज में नज़र आने वाली हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हाल ही में उन्होंने रश्मि रॉकेट फिल्म की तैयारियों से जुड़ी कई फोटोज शेयर की हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन