1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू ने कहा, पुरुषों से बेहतर अधिकारों की मांग नहीं करता नारीवाद

तापसी पन्नू ने कहा, पुरुषों से बेहतर अधिकारों की मांग नहीं करता नारीवाद

 Published : Aug 23, 2017 08:23 am IST,  Updated : Aug 23, 2017 08:23 am IST

तापसी पन्नू को अब तक अपनी बॉलीवुड फिल्मों में एक्शन सीन्स और गंभीर किरदार निभाते हुए ही देखा गया है। उन्होंने 'बेबी' और 'पिंक' जैसी फिल्मों से दर्शकों को अपने दमदार एक्टिंग से हैरान किया है। तापसी का कहना है कि...

taapsee- India TV Hindi
taapsee

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू को अब तक अपनी बॉलीवुड फिल्मों में एक्शन सीन्स और गंभीर किरदार निभाते हुए ही देखा गया है। उन्होंने 'बेबी' और 'पिंक' जैसी फिल्मों से दर्शकों को अपने दमदार एक्टिंग से हैरान किया है। तापसी का कहना है कि नारीवाद आरक्षण या पुरुषों से बेहतर अतिरिक्त अधिकारों की मांग नहीं करता, बल्कि लिंग समानता की दिशा में काम कर रहा है। अभिनेत्री ने हाल ही में प्रसिद्ध व्यंग्य चित्रकार आर.के. लक्ष्मण की पोती का कॉमन वुमेन पोस्टर जारी किया है।

उन्होंने कहा, "हमें शिक्षा में समानता शुरू करनी चाहिए, जहां आपको कुछ कहने का अधिकार है, ऐसी चीज के साथ खड़े हों, जिस पर आपको विश्वास हो। नारीवाद आरक्षण या पुरुषों से बेहतर अतिरिक्त अधिकारों की मांग नहीं करता। यह नारीवाद नहीं है।" उन्होंने कहा, "नारीवाद समानता कि दिशा में काम करता है।" तापसी ने कहा कि आम महिला होने के नाते उन्हें खुद पर गर्व है। (OMG! एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं प्रेग्नेंट ईशा देओल)

यह पूछे जाने पर कि प्रसिद्धि और लोकप्रियता पाने के बाद वह किस तरह आम महिला बनी रहीं? इस पर उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों का आभार व्यक्त करना चाहूंगी, जो फिल्म उद्योग से बाहर के हैं, वे लोग जिन्होंने मुझे समर्थन दिया और मुझे आम महिला बनाए रखा। यह बहुत जरूरी है, क्योंकि जब आप कलाकार होते हैं तो आप वास्तविकता खो देते हैं।" गौरतलब है कि तापसी इन दिनों अपनी अपनी आगामी फिल्म 'जुड़वा 2' की रिलीज के लिए तैयार हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, इसमें तापसी काफी काफी हॉट लुक में दिखाई दे रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन