1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिथाली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' से तापसी पन्नू का पहला पोस्टर आया सामने, 5 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

मिथाली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' से तापसी पन्नू का पहला पोस्टर आया सामने, 5 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

 Published : Jan 29, 2020 11:57 am IST,  Updated : Jan 29, 2020 11:58 am IST

तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' का पहला लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 5 फरवरी को रिलीज होगी।

 taapsee pannu- India TV Hindi
तापसी पन्नू

तापसी पन्नू वूमेन क्रिकेट कैप्टन मिथाली राज की बायोपिक में नजर आएंगी। फिल्म से उनका पहला लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में तापसी भारतीय क्रिकेट की ड्रेस में हाथ में बैट पकड़े हुए नजर आ रही हैं।

तापसी ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- मुझसे हमेशा पूछा जाता है कि आपका फेवरेट मेल क्रिकेटर कौन है लेकिन आपको पूछना चाहिए आपकी फेवरेट फीमेल क्रिकेटर कौन है। प्रत्येक क्रिकेट प्रेमी ने इस कथन को अंतर्मुखी बना दिया कि क्या वे इस खेल को पसंद करते हैं या इसे खेलने वाले लिंग को। स्किपर, यू अल्टिमेट गेम चेंजर।

शाबाश मिट्ठू को राहुल ढोलकिया डायरेक्ट कर रहे हैं और वायकॉम 18 स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 5 फरवरी को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन