1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू ने शेयर की हेयरस्टाइल कराने की अपनी पुरानी तस्वीर

तापसी पन्नू ने शेयर की हेयरस्टाइल कराने की अपनी पुरानी तस्वीर

 Published : Apr 04, 2020 11:01 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 11:01 pm IST

तापसी पन्नू लॉकडाउन में अपने लुक और बालों पर एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले बालों में पर्पल कलर किए हुए वीडियो शेयर की थी।

taapsee pannu- India TV Hindi
तापसी पन्नू Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री तापसी पन्नू उन लोगों में से हैं, जो अक्सर अपने बालों व अपने लुक के साथ प्रयोग करती रहती हैं। तापसी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ऐसी ही तस्वीर साझा की हैं, जिसमें वह अपने नए हेयरस्टाइल और लुक को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में तापसी के बाल काफी छोटे नजर आ रहे हैं।उन्होंने कुछ दिन पहले अपने बालों पर पर्पल कलर किए हुए वीडियो शेयर की थी।

अभिनेत्री ने इसके कैप्शन में लिखा, "और इस तरह एक्सपेरिमेंट जारी रहता है..चूंकि मेरे बाल कलर को ज्यादा दिनों तक झेल नहीं सकते, इसलिए मैंने इन्हें कटवा लिए। सुना था, लोग अपने बालों की लंबाई से काफी ज्यादा जुड़े होते हैं, लेकिन फिर मैंने सोचा कि 'ये घर की खेती है' और मुझे मेरे पंजाबी जीन्स पर पूरा भरोसा है, इसलिए मैंने बाल कटवा लिए।"

तापसी की फिल्म 'सांड की आंख' में उनकी सह-अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "क्या यह कोई पुरानी तस्वीर है या तुमने सच में अपने बाल कटवा लिए।" इस पर तापसी ने लिखा, "पुरानी है।"

तापसी की इस तस्वीर को अभी आठ लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन