1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू ने शेयर किया अपना एक डरावना अनुभव

तापसी पन्नू ने शेयर किया अपना एक डरावना अनुभव

 Published : Jul 20, 2020 11:50 pm IST,  Updated : Jul 20, 2020 11:50 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके एक 'डरावने' अनुभव को साझा किया है।

taapsee pannu- India TV Hindi
तापसी पन्नू Image Source : INSTAGRAM/TAAPSEE

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एक 'डरावने' अनुभव को साझा किया है। उन्होंने उस घटना को याद किया जब वह डूबने से बाल-बाल बची थीं। तापसी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कीं, जिसमें वह स्वीमिंग पूल में नजर आ रही हैं।

उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "वो दिन थे। ये उस वक्त की तस्वीर है जब मैं एक विज्ञापन के लिए शूट कर रही थी। स्वीमिंग पूल में जाना मेरे लिए एक फन था, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं रहा। जब मैं बच्ची थी तब मेरे साथ स्वीमिंग पूल में एक डरावना हादसा हुआ था, मैं डूबने से बची थी। इसके बाद मुझे स्वीमिंग सीखने से डर लगने लगा। आखिरकार, 9 साल पहले मैंने अपने डर पर काबू पाया।"

अभिनेत्री ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है।

उन्होंने कहा, "मुझे याद है एक इंडोर पूल में मैंने बच्चों के साथ स्वीमिंग सीखी थी। मुझे तब यह एहसास हुआ था, सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। शायद मेरे अंदर का वह बच्चा अभी भी जिंदा है।"

अभी तापसी के पास 'हसीन दिलरुबा', 'रश्मि रॉकेट', 'शाबाश मिठू' और जर्मन थ्रिलर फिल्म 'रन लोला रन' की हिंदी रीमेक जैसी फिल्में हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन