1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू को आई फिल्म 'बदला' की याद, शेयर की तस्वीर

तापसी पन्नू को आई फिल्म 'बदला' की याद, शेयर की तस्वीर

 Published : Jul 19, 2020 03:27 pm IST,  Updated : Jul 19, 2020 03:27 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को अपनी फिल्म 'बदला' की याद आ रही हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन और सुजॉय घोष के साथ तस्वीर शेयर की है।

taapsee pannu- India TV Hindi
तापसी पन्नू Image Source : INSTAGRAM/TAAPSEE

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन और निर्देशक सुजॉय घोष के साथ की गई थ्रिलर फिल्म 'बदला' के सेट को लेकर एक पोस्ट साझा की है। तापसी ने इंस्टाग्राम पर बिग बी और घोष के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। इसमें अमिताभ पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि तापसी और फिल्म के निर्देशक उस कागज को देख रहे हैं, जिसे अमिताभ ने पकड़ रखा है।

इसे कैप्शन देते हुए तापसी ने लिखा, "मैं ये देख रही हूं कि आज के दिन के कितने सीन बचे हुए हैं। वहीं श्री बच्चन का नॉन स्टॉप रिहर्सल जारी है। उधर सुजॉय सोच रहे हैं कि उन्हें पैक अप के बाद डिनर के लिए अच्छा पिज्जा कहां से मिल सकता है। बदला का सेट।"

'बदला' ओरियोल पाउलो की 2016 की स्पेनिश हिट फिल्म 'द इनविजिबल गेस्ट' का रीमेक है। 2019 की इस थ्रिलर फिल्म में अमृता सिंह भी हैं।

तापसी ने हाल ही में अमृता सिंह की शानदार एक्टिंग की तारीफ की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था।

अभी तापसी के पास 'हसीन दिलरुबा', 'रश्मि रॉकेट', 'शाबाश मिठू' और जर्मन थ्रिलर फिल्म 'रन लोला रन' की हिंदी रीमेक जैसी फिल्में हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन