1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू बनाना चाहती हैं लॉकडाउन के बाद घूमने के लिए ट्रिप लिस्ट

तापसी पन्नू बनाना चाहती हैं लॉकडाउन के बाद घूमने के लिए ट्रिप लिस्ट

 Published : Apr 25, 2020 11:38 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 11:38 pm IST

तापसी पन्नू ने हाल ही में अपनी रोम की ट्रिप की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करने के साथ कहा अपनी ट्रिप की लिस्ट अभी से बना सकते हैं।

taapsee pannu- India TV Hindi
तापसी पन्नू Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री तापसी पन्नू को उन स्थलों की यात्रा करना पसंद है, जहां खास तौर पर अच्छे रेस्टोरेंट या खूबसूरत समुद्री तट या फिर कोई ऐतिहासिक स्थल हो। 'पिंक' की अभिनेत्री ने शनिवार को रोम यात्रा की अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए 'हॉलीडे स्पॉट' को लेकर अपना विचार साझा किया।

तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने लिखा, "उन यात्राओं में से एक जिसका फैसला मैने आवेश में लिया था। रोम। लंबे समय से मेरी सूची में था। मुझे उन जगहों को देखना बहुत पसंद है, जहां या तो समुद्र तट, क्रिस्टल ब्लू पानी हो या फिर अच्छे रेस्टोरेंट होने चाहिए या पढ़ाई या जानकारी एकत्र करने के लिए बहुत सारे ऐतिहासिक स्थल होने चाहिए और बहुत सारे अच्छे रेस्टोरेंट होने चाहिए।"

उन्होंने आगे लिखा, "इस जगह की मूल रूप से अच्छे रेस्टोरेंट ही खास पहचान है। मुझे खाने के लिए और परिवहन के लिए स्थानीय ऐप का प्रयोग करना भी काफी पसंद है, जिससे मैं अच्छे रेस्टोरेंट खोज सकूं। खास कर वैसे कैफे जहां आप ठहराव महसूस कर सकें।"

तापसी ने इस बात पर भी जोर दिया कि नई चीजों के बारे में जानना कितना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने आगे लिखा, "मुझे लगता है कि यह तभी हो पाएगा, जब मैं फिर से यात्रा कर पाउंगी और रोमांच का अनुभव ले पाउंगी। लेकिन तब तक, हम दुनिया के उन सभी स्थानों की सूची बना सकते हैं जिन्हें हम देखना चाहते हैं क्योंकि जिंदगी बहुत छोटा है और हम सभी देख चुके हैं कि इस बात की संभावना अधिक है कि चीजें कल एक जैसी नहीं रहती हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन