1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू ने किया तेलुगु फिल्म 'Mishan Impossible' को साइन, बोलीं- अच्छी फिल्मों से लोगों का दिल जीतना चाहती हूं

तापसी पन्नू ने किया तेलुगु फिल्म 'Mishan Impossible' को साइन, बोलीं- अच्छी फिल्मों से लोगों का दिल जीतना चाहती हूं

 Published : Jul 06, 2021 09:47 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 09:57 pm IST

तापसी पन्नू की फिल्म हसीन दिलरुबा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस में उनकी एक्टिंग की तरीफ हो रही है, लोगों से मिल रही प्रतिक्रिया से तापसी पन्नू खुश हैं।

Taapsee Pannu- India TV Hindi
तापसी पन्नू अच्छी फिल्मों के जरिए दोबारा दर्शकों का दिल जीतना चाहती हैं Image Source : INSTAGRAM/TAAPSEE PANNU

तापसी पन्नू को एक तेलुगु फिल्म 'Mishan Impossible' के लिए साइन किया गया है। अभिनेत्री का कहना है कि अच्छी फिल्मों को चुनकर दर्शकों का भरोसा वह दोबारा जीतने में कामयाब होंगी। तापसी ने कहा, "पिछले सात वर्षों में मैंने हमेशा उन कहानियों का हिस्सा बनने की कोशिश की है, जिन्हें मैं खुद एक दर्शक के रूप में देखना चाहती हूं, जिन फिल्मों पर मैं अपना समय और पैसा खर्च करूंगी। और 'मिशान इम्पॉसिबल' उनमें से एक है।"

उन्होंने कहा, "अच्छी फिल्मों को चुनकर दर्शकों का भरोसा दोबारा जीतना चाहती हूं और मैं इस तरह की फिल्म का हिस्सा बनकर ठीक यही कर रही हूं।"

तापसी आज फिल्म की टीम में शामिल हुईं। सेट पर अभिनेत्री का स्वागत करते हुए, निर्माताओं ने एक वर्किं ग स्टिल जारी की, जिसमें अभिनेत्री को टूटे हाथ के साथ देखा जा सकता है। वह टेंशन में लैपटॉप पर कुछ देखती है।

निरंजन रेड्डी और अन्वेश रेड्डी फिल्म का निर्माण करते हैं, जबकि एन एम पाशा सहयोगी निमार्ता हैं। फिल्म में छायांकन दीपक येरागारा द्वारा संभाला गया है और संगीत मार्क के रॉबिन द्वारा बनाया गया है। रवि तेजा गिरिजाला संपादक हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन