1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब इंडियन क्रिकेट स्टार मिताली राज के रोल में दिखेंगी तापसी पन्नू

अब इंडियन क्रिकेट स्टार मिताली राज के रोल में दिखेंगी तापसी पन्नू

 Published : Dec 03, 2019 08:51 pm IST,  Updated : Dec 03, 2019 08:51 pm IST

'शाबाश मिठू' नामक इस बायोपिक में अभिनेत्री तापसी पन्नू शीर्षक भूमिका में अभिनय करेंगी। 

मिताली राज के रोल में...- India TV Hindi
मिताली राज के रोल में दिखेंगी तापसी पन्नू

मुंबई: निर्देशक राहुल ढोलकिया भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं, 'शाबाश मिठू' नामक इस बायोपिक में अभिनेत्री तापसी पन्नू शीर्षक भूमिका में अभिनय करेंगी।

तापसी ने इस बारे में कहा, "जहां तक महिलाओं के क्रिकेट की बात है तो भारत की सबसे सफल कप्तान के किरदार को निभाना वाकई में सम्माननीय है। यद्यपि अभी से मैंने इस किरदार को निभाने को लेकर दबाव महसूस करना शुरू कर दिया है, फिलहाल मुझे नहीं लगता कि मैं इसे किसी और के साथ बांटना चाहती हूं।"

इस बायोपिक के बारे में मिताली ने कहा, "मैंने हमेशा क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए समान अवसर के लिए अपनी राय जाहिर की है। न केवल मेरी कहानी को पर्दे पर जीवंत करने के लिए, बल्कि जो महिलाएं सपने देखने का हिम्मत रखती हैं, उन तक पहुंचने के लिए मुझे एक बड़ा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के मद्देनजर मैं अजीत अंधारे और वायकॉम 18 स्टूडियोज का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।

मिताली राज के रोल में दिखेंगी तापसी पन्नू
मिताली राज के रोल में दिखेंगी तापसी पन्नू

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन