1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B’day: तब्बू के भी हैं नवाबी शौक, दूध से करती हैं स्नान

Happy B’day: तब्बू के भी हैं नवाबी शौक, दूध से करती हैं स्नान

 Published : Nov 04, 2017 01:24 pm IST,  Updated : Nov 04, 2017 01:24 pm IST

तब्बू को हमेशा ही फिल्मों में अपने बेहतरीन किरदारों के लिए पहचाना जाता है। तब्बू उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो हर तरह की भूमिका को बखूबी पर्दे पर उतारने के लिए माहिर हैं। आज वह अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म हैदराबाद में 4 नवंबर 1971..

Tabu- India TV Hindi
Tabu

नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा तब्बू को हमेशा ही फिल्मों में अपने बेहतरीन किरदारों के लिए पहचाना जाता है। तब्बू उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो हर तरह की भूमिका को बखूबी पर्दे पर उतारने के लिए माहिर हैं। आज वह अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म हैदराबाद में 4 नवंबर 1971 को हुआ था। तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। वह दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी और बाबा आजमी की भतीजी हैं। अभिनेत्री फराह नाज, तब्बू की बड़ी बहन हैं। फिल्मी परिवार से होने के कारण तब्बू का रुझान बचपन से ही फिल्मों की ओर था। उन्होंने हमेशा ही लीक से हटकर किरदारों को निभाया है, जो दर्शकों के दिल तक भी पहुंचे हैं।

तब्बू को इंडस्ट्री की सबसे संजीदा अभिनेत्रियों में से एक कहा जाता है। उन्होंने जिस समय में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की उस वक्त इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों की तुलना में अभिनेता का जलवा ज्यादा छाया हुआ था। लेकिन तब्बू ने फिर भी अपने हर किरदार को पर्दे पर बेहतरीन दिखाने के लिए कड़ी मेहनत की। पर्दे पर तो उन्हें कई हस्तियों के साथ रोमांस करते हुए देखा जा चुका है, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने अब तक शादी नहीं की है।

हालांकि तब्बू बेशक 46 साल की हो गई हैं, लेकिन उनके चाहनों की अब भी कमी नहीं है। उनकी खूबसूरती को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। वैसे तब्बू की सुंदरता का भी एक राज है, जिसके बारे में हम खुलासा करने जा रहे हैं। दरअसल तब्बू अपने निखार को बरकरार रखने के लिए दूध से नहाती हैं। उनसे इस जुड़ी इस बात को शायद ही कोई जानता होगा।

अगली स्लाइड में भी पढ़ें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन