1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ताहिरा कश्यप की शॉर्ट फिल्म 'पिन्नी' है सीधे दिल से निकली

ताहिरा कश्यप की शॉर्ट फिल्म 'पिन्नी' है सीधे दिल से निकली

 Written By: IANS
 Published : Dec 13, 2019 10:51 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 10:51 pm IST

ताहिरा कश्यप ने अपनी आने वाली नई फिल्म 'पिन्नी' को एक प्यारी कहानी करार दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इसे बनाने के लिए सीधे दिल से प्रेरणा ली।

tahira kashyap- India TV Hindi
ताहिरा कश्यप

लेखक-फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप ने अपनी आने वाली नई फिल्म 'पिन्नी' को एक प्यारी कहानी करार दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इसे बनाने के लिए सीधे दिल से प्रेरणा ली। ऑडेबल सुनो एप के लॉन्च के मौके पर उन्होंने कहा, "नीना गुप्ता जी के साथ मिलकर मैंने यह लघु फिल्म बनाई है और इसके निर्माता गुनीत मोंगा हैं। यह बहुत प्यारी फिल्म है और यह सीधे दिल से आती है। इसके बारे में कुछ भी पेचीदा नहीं है। यह एक महिला की आवाज है, इसलिए मैं इसे रिलीज करने को लेकर आशावादी हूं।"

ताहिरा ने इससे पहले लघु फिल्म 'टॉफी' और संगीत वीडियो 'कुड़िये नी' का निर्देशन किया है, जिसमें उनके रिश्तेदार अपारशक्ति खुराना ने भी काम किया है।

उनके पति अभिनेता आयुष्मान खुराना के लिए वर्ष 2019 काफी विशेष रहा है। इस साल उन्होंने 'आर्टिकल 15', 'ड्रीम गर्ल' और 'बाला' जैसी लगातार तीन हिट फिल्में दी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन