1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! Children's Day के मौके पर पापा सैफ ने 11 महीने के तैमूर को दिया 1.3 करोड़ रुपए का गिफ्ट

OMG! Children's Day के मौके पर पापा सैफ ने 11 महीने के तैमूर को दिया 1.3 करोड़ रुपए का गिफ्ट

 Published : Nov 14, 2017 11:32 am IST,  Updated : Nov 14, 2017 11:32 am IST

इन दिनों कई स्टारकिड्स बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, वहीं सैफ अली खान और करीना कपूर खान के नन्हें नवाब तैमूर सभी पर भारी पड़ रहे हैं। अक्सर उनकी क्यूट हरकतें और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

Saif- India TV Hindi
Saif

नई दिल्ली: फिल्मी हस्तियां अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर जितनी चर्चा में रहती हैं उतने ही उनके बच्चे भी लाइम लाइट में बने रहते हैं। इन दिनों कई स्टारकिड्स बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, वहीं सैफ अली खान और करीना कपूर खान के नन्हें नवाब तैमूर सभी पर भारी पड़ रहे हैं। अक्सर उनकी क्यूट हरकतें और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। जन्म से लेकर अब तक वह जिस तरह से लोगों का प्यार बटोर रहे हैं उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि आने वाले वक्त में वह इंडस्ट्री में राज करने वाले हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस दीवाने रहते हैं, वहीं पापा सैफ और मम्मी करीना पूरी कोशिश करती हैं कि उनके लाडले की स्माइल हमेशा ऐसे ही बरकरार रहे। आज चिल्ड्रेन्स डे के मौके पर पापा सैफ ने अपने लाडले को एक बेहद खास तोहफा दिया है।

दरअसल उन्होंने 11 महीने के तैमूर को 1.3 करोड़ का खास तोहफा दिया है। जी हां, इसकी कीमत किसी को भी हैरान कर सकती है। सोमवार की शाम सैफ ने एक एसआरटी की एक चमचमाती कार खरीदी है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस कार में पीछे की ओर एक बेबी है और वह सोच रहे हैं कि इसमें वह सबसे तैमूर को बिठाएंगे। इस मौके पर जब सैफ से पूछा गया कि वह चिल्ड्रेन्स डे के खास अवसर पर तैमूर को क्या गिफ्ट देने वाले हैं? तो इस पर सैफ ने कहा कि, वह तैमूर को ये कार गिफ्ट करेंगे।

उन्होंने कहा, "मैं सोच रहा हूं कि ये कार उसे दे दूंगा। सिक्योरिटी भी बहुत जरूरी है और इसमें एक बेबी सीट भी है। मुझे लगता है कि तैमूर को इसका रंग पसंद आएगा। मैं इस कार को उसके लिए रखूंगा।" अब फैंस तैमूर को इस कार में पापा सैफ के साथ घूमते हुए देखने के इंतजार में हैं। वैसे इस कार को देखते हुए अब प्रशंसक इस सोच में आ गए हैं कि, अगर चिल्ड्रेन्स डे पर तैमूर को 1.3 करोड़ रुपए का तोहफा मिला है तो उन्हें अपने पहले जन्मदिन पर क्या-क्या मिलेगा। बता दें कि अगले महीने 20 दिसंबर को तैमूर 1 साल के हो जाएंगे। (‘पद्मावती’ के समर्थन में उतरे सलमान खान, भंसाली को लेकर कही ये बात)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन