1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजस्थान में वेकेशन मना रहीं करीना कपूर ने हैलोवीन पर शेयर की तैमूर की ये फोटो, हो रही है वायरल

राजस्थान में वेकेशन मना रहीं करीना कपूर ने हैलोवीन पर शेयर की तैमूर की ये फोटो, हो रही है वायरल

 Published : Oct 31, 2021 02:52 pm IST,  Updated : Nov 02, 2021 12:20 pm IST

करीना कपूर खान इस समय पूरी फैमिली के साथ राजस्थान में हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

taimur ali khan kareena kapoor halloween 2021 - India TV Hindi
हैलोवीन पर करीना कपूर ने शेयर की तैमूर की ये फोटो, हो रही है वायरल  Image Source : INSTA: KAREENA KAPOOR KHAN

बॉलीवुड किसी भी फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने में हमेशा आगे रहता है। फिर चाहे वो दिवाली हो या हैलोवीन, सेलेब्स हर मौके को अपने परिवार के साथ मिलकर खास बनाते हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए फैंस को भी विश करते हैं। आज हैलोवीन है। वैसे तो इसे ज्यादातर विदेश में मनाया जाता है, लेकिन बॉलीवुड में इसको लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है।

हैलोवीन पर वैसे तो कुणाल खेमू, इमरान हाशमी, नेहा धूपिया सहित कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो डरावने और अलग लुक में नज़र आ रहे हैं, लेकिन एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने बेटे तैमूर की एक अलग ही तस्वीर साझा की है। 

क्या करीना कपूर का 8 महीने का बेटा कर रहा है योग? देखिए ये फोटो

दरअसल, करीना ने तैमूर की जो फोटो शेयर की है, उसमें वो स्विमिंग पूल के किनारे बैठे हुए हैं। इस फोटो में उनकी मासूमियत भी दिखाई दे रही है और उनके एक्सप्रेशंस भी कमाल के है। करीना ने फोटो कैप्शन में भी कुछ ऐसी ही बात लिखा है। उन्होंने लिखा- 'सभी के हैलोवीन लुक को चेक कर रहे, पूल के किनारे चिल करते हुए।' उन्होंने कई सारे हैश टैग का भी इस्तेमाल किया है। जैसे- #Halloween2021#desert vibe#My Son

करीना के पोस्ट पर अर्जुन कपूर का कमेंट
Image Source : INSTA करीना के पोस्ट पर अर्जुन कपूर का कमेंट 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने भी मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है- 'ग्लास भी उससे बड़ा है।'

करीना इस समय पूरी फैमिली के साथ राजस्थान में वेकेशन पर हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और तैमूर की फोटोज शेयर की हैं। 

करीना कपूर ने शेयर की फोटोज
Image Source : INSTA करीना कपूर ने शेयर की फोटोज

करीना के अलावा इन सेलेब्स ने भी हैलोवीन पर फोटोज शेयर की हैं:

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन