1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हमेशा इस अंदाज को देख आकर्षित हो जाती हैं तमन्ना भाटिया

हमेशा इस अंदाज को देख आकर्षित हो जाती हैं तमन्ना भाटिया

 Published : Jan 29, 2018 08:41 am IST,  Updated : Jan 29, 2018 08:41 am IST

तमन्ना भाटिया को फिल्मों में कई तरह के किरदारों को पर्दे पर उतारते हुए देखा जा चुका है। बता दें कि तमन्ना एक विज्ञापन में दक्षिण भारतीय शाही अंदाज में नजर आने को तैयार है। लेकिन उनका कहना है कि...

Tamannah Bhatia- India TV Hindi
Tamannah Bhatia

मुंबई: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी मानी अदाकारा तमन्ना भाटिया को फिल्मों में कई तरह के किरदारों को पर्दे पर उतारते हुए देखा जा चुका है। लेकिन उनका कहना है कि वह सबसे ज्यादा आकर्षित सिर्फ शाही अंदाज ने ही किया है। बता दें कि तमन्ना एक विज्ञापन में दक्षिण भारतीय शाही अंदाज में नजर आने को तैयार है। उनका कहना है कि शादी अंदाज ने उन्हें हमेशा आकर्षित किया है। अभिनेत्री दक्षिण भारतीय टेक्सटाइल ब्रांड, 'पॉथीज' का प्रमोशन करेंगी। इसके विज्ञापन में वह दक्षिण भारतीय शाही अंदाज में दिखाई देंगी।

फैशन डिजाइनर निष्का लुल्ला ने तमन्ना की लुक तैयार की है। तमन्ना ने कहा, "मैं इससे पहले केवल 'बाहुबली' में ही शाही अंदाज में नजर आई थी। इस बार मैं एक विज्ञापन की शूटिंग में शाही अंदाज में दिखूंगी और निष्का ने जिस प्रकार मेरा पूरा लुक तैयार किया है उससे मैं काफी प्रभावित हूं।"

उन्होंने कहा, "शाही अंदाज एक ऐसी चीज है, जिसने मुझे काफी हद तक आकर्षित किया है। मैं हमेशा से ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी।" नीता लुल्ला को यह पूरा लुक तैयार होने में 2 महीने लगे। डिजाइनर ने कहा, "मैंने दक्षिण भारतीय शाही अंदाज पर काफी शोध किया और यह पूरा लुक उसी से प्रेरित है।" बता दें कि पिछले कुछ वक्त से सुपरहिट हिन्दी फिल्म 'क्वीन' के तेलुगू रीमेक की तैयारियों में व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन