1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी ने पत्नी के साथ खाना बनाते हुए शेयर की तस्वीर, लिखा- समय बदल जाता है, चीजें वही रहती हैं

तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी ने पत्नी के साथ खाना बनाते हुए शेयर की तस्वीर, लिखा- समय बदल जाता है, चीजें वही रहती हैं

 Published : May 19, 2020 03:26 pm IST,  Updated : May 19, 2020 03:26 pm IST

तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ खाना बनाते हुए 1990 और 2020 की फोटो शेयर की है।

chiranjeevi- India TV Hindi
चिरंजीवी Image Source : INSTAGRAM/CHIRANJEEVI KONIDELA

तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपनी पत्नी के साथ खुद की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि समय बदल रहा है, लेकिन चीजें वैसी ही बनी हुई हैं। चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर दो-तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है। एक फोटो साल 1990 की उनकी 'अमेरिका में खुशियों भरी छुट्टियों' की है, जबकि दूसरी "'जेल' कोरोना के कारण पूर्ण अवकाश 2020" की है।

दोनों फोटो में चिरंजीवी रसोई में अपनी पत्नी सुरेखा की मदद करते हुए दिख रहे हैं। तस्वीरों में अभिनेता जींस के साथ गहरे नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी लाल साड़ी पहने हुई हैं।

उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, "समय बदल जाता है..चीजें एक जैसी ही रहती हैं।"

इंस्टाग्राम पर इस फोटो को 224 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं, जबकि ट्विटर पर इसे 15.3 हजार लाइक्स और 1.8 हजार री-ट्वीट मिले हैं।

चिरंजीवी को पर्दे पर अब से पहले सुरेंद्र रेड्डी निर्देशित 'स्ये रा नरसिम्हा रेड्डी' में देखा गया था। फिल्म में तमन्नाह, नयनतारा, सुदीप, जगपति बाबू और विजय सेतुपति भी सहायक भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन