1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तेलूगु सुपरस्टार्स चिरंजीवी, नागार्जुन ने फ़ैन्स के लिए घर से रिकॉर्ड किया कोरोना वायरस पर गाना

तेलूगु सुपरस्टार्स चिरंजीवी, नागार्जुन ने फ़ैन्स के लिए घर से रिकॉर्ड किया कोरोना वायरस पर गाना

 Published : Mar 30, 2020 10:56 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 10:56 pm IST

चिरंजीवी और नागार्जुन अपने फैन्स को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक कर रहे हैं, इसके लिए उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो रिकॉर्ड किया है।

चिरंजीवी- India TV Hindi
चिरंजीवी

कोरोना वायरस ने वैश्विक महामारी का रूप ले लिया है, पूरी दुनिया में लोग डरे हुए हैं। ऐसे में बहुत से लोग सामने आ रहे हैं और लोगों को शांत रहने की और चिंता ना करने की अपील कर रहे हैं। ख़ासकर फ़िल्मी सितारे अपने अपने तरीक़े से लोगों को जागरूक कर रहे हैं और घर पर रहने की अपील कर रहे हैं। ऐसा ही एक क़दम साउथ के चिरंजीवी, नागार्जुन जैसे सितारों ने उठाया है।

अभिनेता चिरंजीवी, नागार्जुन, वरुण तेज़ और साईं धर्म तेज़ जैसे सितारों ने कोरोना वायरस पर लोगों को जागरूक करने के लिए एक म्यूज़िक वीडियो शेयर किया है।  ख़ास बात ये है कि इन सितारों ने ये वीडियो अपने-अपने घरों से रिकॉर्ड किया है। इस म्यूज़िक वीडियो में ये सितारे लोगों को समझा रहे हैं कि वो घर पर ही रहें, साफ़-सफ़ाई का ध्यान रखें। 

तीन मिनट का ये म्यूज़िक वीडियो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन