1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ के सुपरस्टार विजय के फैन ने की आत्महत्या, #RIPBala ट्विटर पर हुआ ट्रेंड

साउथ के सुपरस्टार विजय के फैन ने की आत्महत्या, #RIPBala ट्विटर पर हुआ ट्रेंड

 Published : Aug 14, 2020 04:20 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 04:20 pm IST

साउथ के सुपरस्टार विजय के एक फैन ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर #RIPBALA ट्रेंड कर रहा है।

thalapathy vijay- India TV Hindi
थलपति विजय Image Source : INSTAGRAM/THALAPATHY_0FFI

साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय के फैन्स उन्हें बेहद प्यार करते हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर विजय के नाम को ट्रेंड करते रहते हैं। शुक्रवार को विजय के एक फैन ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद से ट्विटर पर आरआईपी बाला ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर विजय के फैन्स बाला को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- उनका पोस्ट देख के चौंक गया। आत्महत्या हर चीज का जवाब नहीं है। रेस्ट इन पीस। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं नहीं जानती वह कौन था लेकिन यह देखकर बहुत दुख हुआ। हम नहं जानते उसने यह फैसला क्यों लिया लेकिन आत्महत्या करना किसी चीज का समाधान नहीं है।

तमिल एक्टर थलपति विजय साउथ इंडस्ट्री के सबसे सफल एक्टर्स में से एक हैं। उनकी आखिरी फिल्म बिगिल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। साथ ही यह बीते साल रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाने वाली तमिल फिल्म है। वह जल्द ही 'मास्टर' में नजर आने वाले हैं। फैन्स को विजय की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन