1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: उर्वशी रौतेला के पेट पर शख्स करता रहा बार-बार वार, फिर ऐसी हुई अभिनेत्री की हालत

Video: उर्वशी रौतेला के पेट पर शख्स करता रहा बार-बार वार, फिर ऐसी हुई अभिनेत्री की हालत

 Published : Jun 10, 2021 06:03 pm IST,  Updated : Jun 10, 2021 06:05 pm IST

उर्वशी ने वीडियो के शुरुआत में सीधे खड़ी रहती हैं और शख्स उनके पेट पर लगातार हिट कर रहा है, लगातार दर्द सह कर भी अभिनेत्री वहीं खड़ी रहती हैं लेकिन जब उन्हें बर्दाश्त नहीं होता है तब हट जाती हैं।

Urvashi Rautela- India TV Hindi
उर्वशी रौतेला के पेट पर शख्स करता रहा बार-बार वार Image Source : INSTAGRAM/URVASHI RAUTELA

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक खास वीडियो अपने फैंस के बीच शेयर किया है। अभिनेत्री ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स बॉक्सिंग ग्लब्स लगाए अभिनेत्री के पेट पर हिट किए जा रहा है। 

वीडियो की शुरुआत में अभिनेत्री सीधे खड़ी रहती हैं और शख्स उनके पेट पर लगातार हिट कर रहा है, लगातार दर्द को सहती अभिनेत्री वहीं खड़ी रहती हैं लेकिन जब उन्हें बर्दाश्त नहीं होता है तब हट जाती हैं।

बता देंगे उर्वशी का यह वीडियो उन की ट्रेनिंग सेशन के दौरान का है। जहां पर वीडियो बनाया जा रहा था और वह शख्स उर्वशी का ट्रेनर है। कुछ समय पहले अभिनेत्री ने खुद बहता है कि वह एक एक्शन फिल्म में नजर आने वाली हैं। 

यहां देखें वीडियो 

हाल ही में उर्वशी रौतेला अपने नए रिलीज़ हुआ गाना "डूब गए" का इंस्टाग्राम पर रील अपलोड किया है जिसमे वो कत्थक करते नज़र आ रही हैं। जिस पर लोगों ने उनकी काफी तारीफ की तो वहीं उर्वशी रौतेला के करीबी दोस्त जैकलीन फर्नांडिस और गुरु रंधावा ने कमेंट कर उनकी तारीफ़ करते नज़र आये। उर्वशी का ये कत्थक डांस देख सभी हैरान रह गए। आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला एक मंझी हुई कत्थक डांसर हैं, और सिर्फ कत्थक ही नहीं बल्कि उन्होंने 25 तरीके का डांस फॉर्म भी आता है जिनमे हिप हॉप, जैज़, बैलेट, पोल डांस, भरतनाट्यम, सालसा, कंटेम्पररी, कुचिपुड़ी, फ्लेमेंको भी शामिल हैं। उर्वशी इस डांस वीडियो में नीले रंग के घाघरा चोली, गले में पर्ल नेकलेस मांग टीका के साथ बालों में मोगरा के फूल लगाए नजर आ रही हैं।

 तो वहीं अगर उनकी आगामी प्रजेक्ट के बात करे तो उर्वशी रौतेला अपना तमिल डेब्यू एक बिग बजट सई फाई फिल्म जिसमे वो माइक्रोबायोलॉजिस्ट और आईआईटीअन की भूमिका में नज़र आएँगी साथ ही ब्लैक रोज और थिरुतु पायल 2 में भी आएंगी नज़र। हिंदी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में वो रणदीप हुड्डा यानी कि शो के कैरेक्टर अविनाश मिश्रा की वाइफ का किरदार निभाएंगी।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन