1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने बच्चों के बारे में ये राय रखते हैं बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर

अपने बच्चों के बारे में ये राय रखते हैं बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर

 Published : Jul 21, 2017 07:47 pm IST,  Updated : Jul 21, 2017 07:48 pm IST

अनिल कपूर का कहना है कि उनके तीनों बच्चे एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। अभिनेत्री सोनम कपूर, निर्माता-फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर और उभरते अभिनेता हर्षवर्धन कपूर अनिल के तीन बच्चे हैं।

anil kapoor with children- India TV Hindi
anil kapoor with children

मुंबई: अभिनेता-निर्माता अनिल कपूर का कहना है कि उनके तीनों बच्चे एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। अभिनेत्री सोनम कपूर, निर्माता-फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर और उभरते अभिनेता हर्षवर्धन कपूर अनिल के तीन बच्चे हैं, अनिल का मानना है कि तीनों का स्वभाव एक-दूसरे से काफी अलग है। अनिल का कहना है कि वह रक्षात्मक होने के साथ-साथ कूल डैड भी हैं।

अनिल ने कहा, "मैं तीन बच्चों का पिता हूं और आखिर पिता, पिता ही होता है। मैं रक्षात्मक हूं, लेकिन सबके साथ सहज हूं। सोनम, रिया, हर्ष तीनों काफी अलग हैं।" उन्होंने कहा, "मेरे साथ तीनों का एक जैसा व्यवहार है।"

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' से करियर की शुरुआत कर चुके बेटे के बारे में अनिल ने कहा, "फिल्मों में हर्ष की पसंद, वह क्या देखते हैं या किस पर करार करते हैं, मुझ पर गया हुआ है।"

उन्होंने कहा, "करियर की शुरुआत में, मैंने 'कहां कहां से गुजर गया', 'पल्लवी अनु पल्लवी' और 'मशाल' जैसी फिल्मों में काम किया था। वे फिल्में कलात्मक थीं, मुझे लगता है कि हर्ष को भी कलात्मक फिल्में पसंद हैं।"

वह अपनी दोनों बेटियों पर भी गर्व करते हैं। उनकी छोटी बेटी रिया ने सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 'आयशा' का निर्माण किया था। 21 वर्ष की आयु में यह उनकी पहली फिल्म थी।

रिया के बारे में उन्होंने कहा, "रिया मेरा और मेरी पत्नी का मिला जुला रूप है। उसमे भी लोगों को संभालना और देखभाल भरा रवैया मां जैसा है और वह मेरी तरह साहसी है।"

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अनिल कपूर ने बेटी सोनम के बारे में कहा, "कभी-कभी मैं सोचता हूं तो हैरान रह जाता हूं कि क्या वह मेरी बेटी है? मेरा मतलब है कि उसे देखो वह सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि दिल की भी अच्छी है।"

(इनपुट: आईएनएस)

ब्लॉग: इस वजह से मुझे नहीं पसंद आई लिपस्टिक अंडर माय बुर्का

फिल्म समीक्षा: ​'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन