1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Baaghi 3 poster: दमदार पोस्टर के साथ फिल्म 'बागी 3' की रिलीज डेट का किया ऐलान

Baaghi 3 poster: दमदार पोस्टर के साथ फिल्म 'बागी 3' की रिलीज डेट का किया ऐलान

 Published : Dec 19, 2018 12:05 pm IST,  Updated : Dec 19, 2018 12:05 pm IST

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' की रिलीज डेट और एक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 6 मार्च को रिलीज होने वाली है।

tiger shroff- India TV Hindi
tiger shroff Image Source : INSTAGRAM/TIGER SHROFF

'बागी' और 'बागी 2' के बाद अब टाइगर श्रॉफ(Tiger shroff) की फिल्म 'बागी 3' आने वाली है। आज 'बागी 3' का पोस्टर रिलीज किया गया है इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है। 'बागी 3' 6 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है। 'बागी 3' में भी टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी तक फिल्म की हीरोइन के बारे में नहीं पता चला है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इस साल रिलीज हुई "बागी 2" में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था और यह साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म में से एक थी, ऐसे में अब हर किसी की नज़रे फ़िल्म के तीसरे भाग पर टिकी है।

 फ़िल्म के निर्माताओं ने "बागी 3 " के पोस्टर के साथ अपने आगाज़ की घोषणा कर दी है और साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ाया दिया है। अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में एक्शन और ड्रामे की भरमार होगी। साथ ही, टाइगर अलग-अलग अवतार में नज़र आएंगे। अभिनेता ने फ़िल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है और अपने  वह कई स्टंट सीख रहे है और अभ्यास कर रहे है।

बागी में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थीं। उसके बाद इस साल आई बागी 2 में टाइगर श्रॉफ दिशा पटानी के साथ रोमांस करते नजर आए थे। अब देखना है कि बागी 3 में टाइगर के साथ कौन सी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैँ। कहा जा रहा है कि बागी 3 के लिए सारा अली खान को अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी तक सारा ने इस रोल के लिए हां या ना नहीं कहा है।

आपको बता दें सारा अली खान ने इस साल फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में सारा सुशांत सिंह राजपूत के अपोजित नजर आई थीं। इसके साथ ही सारा की दूसरी फिल्म सिंबा भी जल्द रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सोनू निगम ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- पाकिस्तानी गायक होना चाहिए था

उत्तराखंड में फिल्म 'केदारनाथ' से नहीं हटा बैन, निराश हुई सारा अली खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन