1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ये क्या लॉकडाउन में आगे के बजाय पीछे की ओर बढ़ रहे टाइगर श्रॉफ, देखिए वीडियो

ये क्या लॉकडाउन में आगे के बजाय पीछे की ओर बढ़ रहे टाइगर श्रॉफ, देखिए वीडियो

 Published : May 06, 2020 09:08 pm IST,  Updated : May 06, 2020 09:12 pm IST

टाइगर आखिरी बार अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'बागी 3' में नजर आए थे। बागी फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर दमदार हुई थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते इसमें रुकावट आ गई।

 टाइगर श्रॉफ- India TV Hindi
 टाइगर श्रॉफ

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ  को लग रहा है कि वो लॉकडाउन में आगे की जगह पीछे बढ़ रहे हैं। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर दाढ़ी व मसल्स के साथ नजर आ रहे हैं।

उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, "मुझे लगता है कि इस क्वारंटीन हालत में मैं पीछे की ओर बढ़ रहा हूं..हैशटैगबैडहेयर/बियरडेज।"

टाइगर के इस वीडियो को अब तक 1,671,903 बाद देखा जा चुका है। इससे पहले टाइगर ने एक और वीडियो साझा किया था, जिसमें वह अपने दोस्त वरुण धवन द्वारा अभिनीत फिल्म 'अक्टूबर' के गीत 'ठहर जा' गाते हुए दिखाई दिए। वरुण इस वीडियो से खासा प्रभावित हुए और उन्होंने अपने अकांउट पर इसे साझा भी किया।

टाइगर आखिरी बार अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'बागी 3' में नजर आए थे। बागी फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर दमदार हुई थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते इसमें रुकावट आ गई।

इनपुट- आईएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन