1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ ने दी पॉप किंग माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि

टाइगर श्रॉफ ने दी पॉप किंग माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि

 Published : Jun 26, 2020 08:47 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 08:47 pm IST

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने पॉप किंग माइकल जैक्सन को श्रद्धंजलि दी है। उन्होंने एक पिरानी वीडियो शेयर की है।

tiger shroff- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ Image Source : INSTAGRAM/TIGERJACKIESHROFF

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने दिवंगत पॉप किंग माइकल जैक्सन को एक पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी है। गुरुवार को टाइगर ने जैक्सन की ग्यारहवीं पुण्यतिथि पर अपनी फिल्म 'मुन्ना माइकल' के गानों 'फील द रिदम' और 'बेपरवाह' पर डांस कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

इन वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "धुएं के कारण सामने रखी चीज नहीं देख सकता हूं, मैं कभी नहीं जान पाया कि किंग ने यह बिना अतिरिक्त कोशिशों के कैसे किया। हम में से बहुतों के लिए ब्लूप्रिंट छोड़ने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।"

इस वीडियो में जैक्शन के प्रशंसक टाइगर व्हाइट ड्रेस में उनके कुछ लोकप्रिय स्टेप्स करते दिख रहे हैं।

टाइगर ने हाल ही में अपनी शर्टलेस तस्वीरों को क्लिक करने के लिए पेपराज्जी को धन्यवाद देते हुए चुटकी ली थी कि वह "इंस्टा मटीरियल से बाहर" थे।

टाइगर को आखिरी बार अहमद खान द्वारा निर्देशित 'बागी 3' में पर्दे पर देखा गया था।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन