1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ ने बताया इसलिए वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जलते हैं...

टाइगर श्रॉफ ने बताया इसलिए वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जलते हैं...

 Published : Jul 19, 2017 12:55 pm IST,  Updated : Jul 19, 2017 12:56 pm IST

अभिनेता टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही एकसाथ फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ में स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। ट्रेलर में दोनों की कमाल की केमिस्ट्री नजर आ रही है।

tiger 1- India TV Hindi
tiger 1

नई दिल्ली: अभिनेता टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही एकसाथ फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ में स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। ट्रेलर में दोनों की कमाल की केमिस्ट्री नजर आ रही है। दोनों ही कलाकार इन दिनों फिल्म के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में मुन्ना माइकल की टीम मंगलवार को दिल्ली पहुंची थी। वहां इंटरव्यू देते वक्त टाइगर ने कह दिया कि मैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जलता हूं।

दरअसल दिल्ली में चल रही 'मुन्ना माइकल' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी से उस ट्वीट के बारे में पूछा गया जो उन्होंने रंगभेद को लेकर किया था, नवाज ने जब इसका जवाब दे दिया तो टाइगर ने नवाज से माइक ले लिया, और कहा, ‘’मुझसे ज्यादा फीमेल फैन फॉलोइंग नवाजुद्दीन जी की हैं। मैं जहां भी जाता हूं नवाज जी के साथ, लड़कियां क्रेजी हो जाती हैं नवाज को देखकर, मेरे पास बच्चे लोग आते हैं, हाय टाइगर सर! मैं भी आपके जैसा बनना चाहता हूं। ये लाजवाब है कि लड़कियां नवाज सर को लेकर क्रेजी हैं।‘’

टाइगर की बात सुनकर नवाज भी मुस्कुरा उठे और कहा, अगली बार मुझे रोमांटिक रोल मिलना चाहिए।

यहां देखिए वीडियो...

दरअसल 17 जुलाई को नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने ये दर्द बयान किया था कि उन्हें सांवले होने की वजह से गोरी हीरोइन के अपोजिट नहीं कास्ट किया गया। नवाजुद्दीन से जब इस ट्वीट के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, हां ये सच है इंडस्ट्री के ही एक शख्स ने उनसे इस तरह का बर्ताव किया था, जिसका मैंने जवाब दे दिया। हालांकि नवाज ने ये भी कहा कि ये सिर्फ इंडस्ट्री की समस्या नहीं है बल्कि समाजिक समस्या है, क्योंकि मां को भी अपनी बहू गोरी-चिट्टी चाहिए होती है।

बता दें, टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निधि अग्रवाल की फिल्म 'मुन्ना माइकल' इस शुक्रवार 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन