1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ ने अपनी 'रॉकस्टार' दिशा पटानी को इस अंदाज में बर्थडे किया विश, देखें वीडियो

टाइगर श्रॉफ ने अपनी 'रॉकस्टार' दिशा पटानी को इस अंदाज में बर्थडे किया विश, देखें वीडियो

 Published : Jun 13, 2020 12:06 pm IST,  Updated : Jun 13, 2020 12:06 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी 13 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 

टाइगर श्रॉफ और उनकी मां आएशा ने दिशा पटानी को किया बर्थडे विश- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ और उनकी मां आएशा ने दिशा पटानी को किया बर्थडे विश Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी 13 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने दिशा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो किसी रॉकस्टार की तरह गाने पर मूवमेंट करती दिखाई दे रही हैं। टाइगर की मां आएशा श्रॉफ ने भी फोटो शेयर कर उन्हें विश किया है।

टाइगर श्रॉफ ने दिशा को बर्थडे विश करते हुए वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- तीन वेफेल्स और तीन पैनकेक खाने के बाद... हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार। इसके रिप्लाई में दिशा ने लिखा है- थैंक्यू सुपरस्टार।

टाइगर श्रॉफ की मां आएशा ने दिशा संग फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'हैप्पीयेस्ट बर्थडे दिशू...।'

मलंग के डायरेक्टर मोहित सूरी ने भी दिशा के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। बता दें कि दिशा मलंग फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू के साथ नज़र आई थीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन